1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मौत के दरवाजे से जाकर लौटा है यह आदमी, Video हो रहा है अंधाधुंध वायरल, आप भी देखिए

मौत के दरवाजे से जाकर लौटा है यह आदमी, Video हो रहा है अंधाधुंध वायरल, आप भी देखिए

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आप कहेंगे कि ये तो मौत के दरवाजे से लौटकर आया है। आइए आपको भी बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@YAJNSHRI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लगभग हर इंसान सोशल मीडिया पर है और अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन कुछ न कुछ वायरल हो ही जाता है और कुछ वीडियो तो अंधाधुंध वायरल होते हैं। जो वीडियो अंधाधुंध वायरल होते हैं, वो आपको हर थोड़ी देर में सोशल मीडिया पर किसी दूसरे के अकाउंट पर नजर आता है और उस वीडियो में आपको कुछ भी देखने को मिल सकता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वायरल वीडियो में ऐसा क्या है जो यह इतना ज्यादा वायरल हो रहा है और फिर आपको लोगों की प्रतिक्रिया बताएंगे।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो खूब वायरल हो रहा है वो पहाड़ों के बीच का है जिसे एक बाइकर ने अपने हेलमेट वाले कैमरे से बनाया है। उस वीडियो में नजर आता है कि बारिश के सड़कें गीली है और उस एक शख्स उसके आगे बाइक चला रहा है मगर पता नहीं क्यों, वो अचानक पीछे मुड़कर देखने लगता है और इसी दौरान उसकी बाइक सड़क के दूसरे ओर जिधर खाई है, उधर चली जाती है। इसकी किस्मत अच्छी थी कि इसने सही समय पर आगे देख लिया है और बहुत मुश्किल से खुद को संभाला वरना ये सीधे नीचे जाता और इसकी मौत भी हो जाती मगर जान बच गई। अब उस आदमी का लापरवाही के कारण जो भी हुआ, उसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @yajnshri नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इस बेवकूफ बाइकर की जान लगभग चली ही गई थी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 66 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये बस एक इंच से बचा है वरना ये स्वर्ग के रास्ते पर होता। दूसरे यूजर ने लिखा- ये सो रहा था क्या? तीसरे यूजर ने लिखा- चप्पल बोल रहा होगा कि मुझे बाद में थैंक्स बोल देना। एक और यूजर ने लिखा- ये बहुत किस्मत वाला है तभी जिंदा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अरे ये क्या देखने को मिल गया, जुगाड़ का एक गजब का Video हो रहा है वायरल, आप भी देखिए