1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कंटेंट को अलग ही लेवल पर ले गया ये आदमी, वायरल Video जरा आप भी देखिए

कंटेंट को अलग ही लेवल पर ले गया ये आदमी, वायरल Video जरा आप भी देखिए

हर रोज सोशल मीडिया पर खूब सारे रील्स पोस्ट होते हैं मगर अभी जो वीडियो देखने को मिला, वैसा कुछ आपने पहले नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/SANJAY3121SP वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हमारे देश में कितने कलाकारी करने वाले लोग हैं, यह जानना है तो इसके लिए सोशल मीडिया सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां लोगों की कलाकारी जमकर देखने को मिलती है। लोग अपने दिमाग को अलग ही लेवल पर ले जाते हैं और फिर वहां से कुछ ऐसा आइडिया खोज निकालते हैं जो लोगों को हैरान जरूर कर देते हैं। हर कुछ समय में कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल ही जाता है जो सबसे अतरंगी होता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आपने अब तक ऐसा वीडियो नहीं ही देखा होगा। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे स्विमिंग पूल में बनाया गया है। आमतौर पर जब भी कोई बाइक राइड बुक करता है तो वो घर के बाहर आकर कॉल करता है मगर इस वीडियो में दिखाया गया है कि बाइक बुक करने पर राइडर सीधे स्विमिंग पूल में ही आ गया है। वो शख्स बाइक को सीधे पानी में उतार देता है। जब लड़की डर कर बाहर निकलती है तो वो आदमी भी बाहर निकलता है और पूछता है कि आपकी राइड है क्या। लड़की के हां करने पर उससे कोड पूछता है। लड़की डर कर राइड कैंसिल करने के लिए मना करती है तो वो बोलता है पैरा कमांडो Z+ सिक्योरिटी के साथ जाओगे। यह सब सिर्फ रील के लिए किया गया है जो अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sanjay3121sp नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 80 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद खूब सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। वहीं कुछ लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई राइडर ने सुपर राइडर है। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरे मन को भाया, मैं गाड़ी स्विमिंग पूल में कुदाया। तीसरे यूजर ने लिखा- यमराज के मामा का लड़का है। चौथे यूजर ने लिखा- बस कर जा भाई। एक और यूजर ने लिखा- भाई एक वीडियो के लिए कितने का फटका पड़ा।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसे कहते हैं एक मजदूर की ताकत, वायरल Video देख कई लोगों के उड़ जाएंगे होश