A
Hindi News वायरल न्‍यूज भाई ने पसंदीदा औरत की जगह सुरक्षा को प्राथमिकता दी, Video हो रहा है वायरल

भाई ने पसंदीदा औरत की जगह सुरक्षा को प्राथमिकता दी, Video हो रहा है वायरल

एक लड़की ने कार चलाने से पहले एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिसके बाद बंदा तुरंत अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार से उतर गया। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

Funny video, viral video, viral news- India TV Hindi Image Source : X/@HINDIMERIPHCHAN वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में लोग एक से एक बढ़कर एक कंटेंट डालते हैं जिन्हें उन गलियों में घूमने के लिए जाती जनता देखती है। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वीडियो देखे होंगे और हर दिन अभी भी देखते होंगे। आप फिर यह भी जानते होंगे कि हर दिन ऐसे खूब सारे वीडियो वायरल होते हैं जो सबसे ज्यादा अलग होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वायरल हो रहे वीडियो में क्या है।

वीडियो में लड़की ने कही ये बात

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बंदा कार में बैठता है और कार में बैठने के बाद वो लड़की को गाड़ी चलाने के लिए बोलता है। इसके बाद वो लड़की पूछती है कि तूने तो कहा था कि इसे 6 गियर होते हैं, एक तो यह रहा बाकी के 5 गियर कहां है? गाड़ी के गियर को वो सिर्फ एक गियर समझती है और बाकी के 5 गियर को गाड़ी में खोजती है कि वो कहां है। इसके तुरंत बाद वो बंदा सबसे पहले तो गाड़ी से उतरता है और फिर उससे पूछता है कि वो क्या बोल रही है। इसी वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Hindimeriphchan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने पसंदीदा स्त्री की जगह सुरक्षा को प्राथमिकता दी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। खबर को मजाकिया अंदाज में बनाया गया है जिसके कारण वीडियो वायरल हुआ है और लोगों को हंसी जरूर आएगी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

पटना मेट्रो बन गया व्लॉगर्स का अड्डा, Video देख जनता ने किया बस एक ही अनुरोध