1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस आदमी के अंदर तो एकदम अलग ही टैलेंट है, इसी कारण Video हो रहा है वायरल

इस आदमी के अंदर तो एकदम अलग ही टैलेंट है, इसी कारण Video हो रहा है वायरल

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर नजर आया जिसे देखने के बाद शायद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में कुछ ऐसा नजर आएगा, जो आपने अब तक नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@WAYTOHAPPY25 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में तो लगभग हर किसी के पास में फोन हैं जिसमें कैमरा भी बहुत ही अच्छी क्वालिटी का मिल जाता है। अब कैमरा अच्छा है तो लोग उसका यूज भी खूब करते हैं। लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो बनाते हैं, फोटो क्लिक करते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। जो वीडियो या फिर फोटो सोशल मीडिया की जनता का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर हर रोज कई सारे वायरल कंटेंट देखते होंगे और अभी भी एक गजब का वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हंसी दिलाने वाला है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, उसमें नजर आता है कि एक आदमी जिसने काले रंग का शर्ट पहना हुआ है, वो एक जगह पर खड़ा है और वहां खड़े होकर अपना अनोखा टैलेंट दिखाता है। वो आदमी वहां खड़े होकर कुत्ते की तरफ भौंक रहा है। अब उस आदमी के ऐसे करने की वजह से वहां खड़े कुत्तों को लगता है कि कोई कुत्ता ही भौंक रहा है और धीरे-धीरे वहां पर कई कुत्ते आ जाते हैं। ऐसा लगता है जैसे वो पता करना चाहते हैं कि कौन भौंक रहा है। अब उसने ऐसा करते हुए वीडियो बनवाया और अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @waytohappy25 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'सारी कुकुर सेना को इस व्यक्ति ने कंफ्यूज कर रखा है, ऊपर वाली बिल्डिंग से देखो कैसे कुकुर झांक रहा है।' वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने  कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये तो बड़का वाला कुकुर है। दूसरे यूजर ने लिखा- इनको आज अपना सरदार मिल गया है। तीसरे यूजर ने लिखा- कुत्ते भी कन्फ्यूज हो गए हैं, कौन सा कुत्ता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कुत्ता समाज में अपडेट हो रहा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जुगाड़ तो मैंने खूब देखा मगर ऐसा नहीं देखा, वायरल हो रहा Video आप भी देखिए

ये दूल्हा भूल गया कि इसकी ही शादी हो रही है, हरकत देख लोगों को जमकर आई हंसी, आप भी देखिए Video