A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Audi और Lamborghini समेत कई महंगी गाड़ियों की मालिक है बस ये एक कंपनी, नाम कर देगा हैरान

Audi और Lamborghini समेत कई महंगी गाड़ियों की मालिक है बस ये एक कंपनी, नाम कर देगा हैरान

आज हम आपको एक ऐसी कंपनी का नाम बताने जा रहे हैं जो ऑडी, बेंटले, पोर्श जैसी कई महंगी गाड़ियों की मालकिन है। उस कंपनी का नाम आप सभी ने सुना होगा लेकिन कभी सोचा नहीं होगा कि यह कंपनी इतनी बड़ी है।

AUDI and Lamborghini- India TV Hindi
Image Source : PEXELS AUDI and Lamborghini

आज के समय में गाड़ी लगभग हर इंसान की जरूरत है। लोग जब ट्रेन, बस या फिर मेट्रो में धक्के खाते हैं, भीड़ में खुद को दबा हुआ देखते हैं तो फिर लोगों के दिमाग में यही ख्याल आता है कि काश एक कार होती है तो ये हालत न होती। कई सारे लोग इन्हीं कारणों से अपने लिए कार खरीदते हैं तो वहीं कई लोगों को कार का बहुत शौक होता है जिसके कारण वो अपनी पसंद की कार खरीदते हैं। आप भी इन्हीं दोनों में से किसी एक ग्रुप में आते होंगे और अगर आपके पास कार न हो तो भी आपको अलग-अलग कंपनियों और उनके अलग-अलग मॉडल्स के बारे में जरूर पता होगा। लेकिन हम आपको वो जानकारी देंगे जो आपको नहीं पता होगा।

कई महंगी गाड़ियों की मालकिन है एक कंपनी

आपको ऐसी कई कंपनियों का नाम पता होगा जिनकी गाड़ी मिडल क्लास लोग खरीदते हैं। उसके अलावा उन कंपनियों का नाम भी पता होगा जो महंगी गाड़ियां बनाती होंगी। महंगी गाड़ियों की बात शुरू होते ही मिडल क्लास लोगों की जुबान पर दो नाम सबसे पहले आते हैं और वो 'ऑडी-BMW' हैं। इसके अलावा कुछ लोग जिन्हें गाड़ियों का शौक है, वो कुछ और कंपनियों का नाम जानते हैं जैसे पोर्श, बेंटले आदी। आज हम इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसी महंगी गाड़ियों के नाम बताने जा रहे हैं जिनकी मालिक सिर्फ एक कंपनी है और लास्ट में उस कंपनी का नाम बताएंगे जो आपको पक्का हैरान करेगा।

आइए आपको पहले उन ब्रांडेड कार कंपनियों के नाम बताने जा रहे हैं जो बहुत महंगी होती हैं। इस लिस्ट में शामिल हैं, 'सीट, क्यूप्रा, ऑडी, लेम्बोर्गिनी, बेंटले, पोर्श और डुकाटी।' अब आपको बताते हैं कि इन सभी महंगी गाड़ियों की मालिक कौन सी कंपनी है। आपको बता दें कि Volkswagen ग्रुप ही वो कंपनी हैं जिसके अंडर से महंगी गाड़ियां आती हैं। इसके अलावा Volkswagen फॉक्सवैगन, फॉक्सवैगन कमर्शियल व्हीकल्स, स्कोडा जैसी दूसरी गाड़ियों की भी मालकिन है।

नोट: इस आर्टिकल में आपको अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर जानकारी दी गई है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस देश में मिला दुनिया का सबसे लंबा सांप, VIDEO देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश