इस दुनिया में एक से बढ़कर एक क्रिएटिव लोग हैं और जब उनकी क्रिएटिविटी देखने को मिलती है तो देखना वाले बस देखते ही रह जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर समय-समय पर आपकी फीड पर अजब-गजब की क्रिएटिविटी देखने को मिलती ही होगी। हर कुछ दिनों में लोग कुछ न कुछ बनाकर पोस्ट करते ही हैं और जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, उनका वायरल होना तय है। अभी एक रंगोली की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इस रंगोली को अब तक की सबसे बेस्ट रंगोली का अवार्ड दे देना चाहिए। आइए आपको रंगोली के बारे में बताते हैं।
शख्स ने दिखाई गजब की क्रिएटिविटी
अभी दिवाली को बीते हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है और सोशल मीडिया पर दिवाली से जुड़े काफी वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। उन्हीं में से कुछ तस्वीरें रंगोली भी नजर आ रही हैं। आपने भी खूब सारी रंगोलियां देखी होंगी मगर ऐसा कुछ नहीं देखा होगा जो वायरल हो रही है। फोटो में दिखता है कि एक बंदे ने बहुत यूनिक रंगोली बनाई है। उसने एक कैप्सूल यानी दवा बनाई है जिसे लोग गोली भी कहते हैं और वो भागते हुए नजर आ रही है। तो भागना मतलब RUN और गोली की तस्वीर मिलाकर ये रंगोली हो गई और इसी कारण फोटो वायरल हो रही है।
यहां देखें वायरल पोस्ट
आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @aditiwari9111 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में 'Creativity on its peak' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक फोटो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। फोटो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- वाह भाई गजब है ये तो। दूसरे यूजर ने लिखा- वर्डप्ले रंगोली मस्त है। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह भाई गजब है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह, नाम के साथ मैच हो रहा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लो भाई सावधानी हटी और दीदी के साथ दुर्घटना घटी, Video हो रहा है वायरल
इस भाई को तो 'बेस्ट जुगाड़' का अवार्ड मिलना चाहिए, यकीन नहीं तो खुद देख लीजिए Video