इस दुनिया में जीने के लिए हर किसी को किसी न किसी तरह से पैसा तो कमाना ही पड़ता है। कोई नौकरी करता है तो कोई खुद का बिजनेस खड़ा करता है। कोई पढ़ाकर पैसा कमाता है तो कोई दूसरे तरीके से पैसा कमाता है। मगर कभी-कभी सोशल मीडिया पर पैसा कमाने के कुछ ऐसे तरीके देखने को मिलते हैं जिन्हें देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। कोई किसी को सड़क पार करवाकर पैसा कमाता है तो कोई सर्दी में दूसरों के नाम की डुबकी लगाकर पैसा कमाता है। अब एक नया तरीका सोशल मीडिया पर देखने को मिला।
डिजिटल स्नान करवाकर पैसा कमा रहा है आदमी
अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की बताती है कि उससे कई लोग पूछ रहे हैं कि बहुत भीड़ होने के कारण उनके माता-पिता और बड़े बुजुर्ग नहीं आ पा रहे हैं। इसके बाद वो एक आदमी के बारे में बताती है जिसने उसे अपने स्टार्टअप के बारे में बताया है कि वो लोगों को डिजिटल स्नान करवा रहा है। इसके बाद वीडियो में वो आदमी अपना परिचय देता है और बताता है कि वो संगम में डिजिटल स्नान करवाता है। इसके लिए उसके व्हाट्सएप पर फोटो भेजनी होगी जिसे वो फिजिकल फॉर्म में निकालेगा और फिर उस फोटो की डुबकी लगवाएगा। इसके लिए वो आदमी 1100 रुपए चार्ज कर रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
लोगों को आया उसपर गुस्सा
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर echo_vibes2 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में शख्स की जानकारी दी गई है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों को गुस्सा भी आया जिसे उन्होंने कमेंट के जरिए बताया। एक यूजर ने लिखा- धर्म को भी धंधा भना दिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- कौन सा माल फूंका है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- नया तरीका मूर्ख बनाकर ठगने का। चौथे यूजर ने लिखा- वास्तव में तुम सब जोकर हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- जूते खाने वाले काम मत करो।
ये भी पढ़ें-
अपनी मासूम बातों से इस बच्ची ने जीता लोगों का दिल, Video जमकर हो रहा है वायरल
पवित्र बीवी के लिए बंदे ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, Video हो गया वायरल