A
Hindi News वायरल न्‍यूज ये इंसान वास्तविक दुनिया में Video Game खेल रहा है, वायरल वीडियो आपको आएगा पसंद

ये इंसान वास्तविक दुनिया में Video Game खेल रहा है, वायरल वीडियो आपको आएगा पसंद

एक बंदे ने अपने टाइम पास के लिए कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद आपको वीडियो गेम की याद आ जाएगी। वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में सुबह से लेकर शाम तक और रात तक कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी वीडियो वायरल होता है तो कभी फोटो वायरल होती है। कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी जॉब के लिए भेजे हुए अनोखे मेल की फोटो वायरल हो जाती है। कभी रील के लिए जान को जोखिम में डालते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी दुकान के अनोखे नाम की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती है। कभी अतरंगी हरकत करने वालों का वीडियो वायरल होता है तो कभी मौज मस्ती करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें पता चल रहा है कि एक आदमी फुटओवर ब्रिज पर खड़ा है। उसकी परछाई सड़क पर नजर आ रही है। वहीं सामने से कार भी आते हुए नजर आ रही हैं। अब इसी चीज को शख्स ने अपने टाइम पास का जरिया बनाया। वो सामने से आने वाली कार से अपनी परछाई को बचाता हुआ नजर आता है। इसे देख ऐसा लगता है जैसे कोई आदमी वीडियो गेम खेल रहा है जिसमें उसे सामने से आती गाड़ियों से अपनी जान बचानी है। अंत में एक कार से उसकी परछाई टकरा जाती है और वहीं वीडियो खत्म।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Sheetal2242 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये इंसान वास्तविक में वीडियो गेम खेल रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों न देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये अच्छा है, मजे ले रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या ट्रिक है, वीडियो गेम परछाई से। तीसरे यूजर ने लिखा- हैकर है भाई हैकर। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये गेम बहुत बढ़िया लगा दुनिया का सबसे ओरिजनल गेम है ये।

ये भी पढ़ें-

प्लेन के अंदर ये सब क्या हो रहा है, आपने पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजारा, देखें Video

जो बनती थी आलिया उसको मिल गया कालिया! दूल्हे को देख लोगों ने दिए ऐसे कमेंट