A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. RCB के जीतते ही वायरल होने लगी विराट-अनुष्का की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की ये फोटो, सोशल मीडिया पर छा गए कोहली

RCB के जीतते ही वायरल होने लगी विराट-अनुष्का की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की ये फोटो, सोशल मीडिया पर छा गए कोहली

IPL का फाइनल जीतते ही RCB और उनके फैंस के लिए 18 साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया। अब कोई यह नहीं बोल पाएगा कि उनके लिए कोई कप नहीं बना है। मैच के जीतते ही सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन आने लगा है।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA IPL जीतते ही वायरल होने लगी ये तस्वीर

आज का दिन यानी 3 जून 2025 कोई और भले ही भूल जाए मगर RCB और उसके फैंस शायद जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। आज का दिन उनके लिए बहुत बड़ा है क्योंकि 3 जून 2025 को ही RCB ने IPL की पहली ट्रॉफी जीती है और इस जीत के साथ ही उन लोगों का मुंह बंद कर दिया है जो हर साल इस टीम को ट्रोल किया करते थे और मीम बनते थे कि RCB के पास कप के नाम पर सिर्फ चाय का कप है। अब चूंकि टीम मैच जीत गई है तो विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

भगवान में भरोसा रखो

आप सभी को पता होगा कि विराट कोहली अपनी पत्नी के साथ अकसर महाराज प्रेमानंद जी का आशीर्वाद लेने के लिए जाते रहते हैं। जब से विराट कोहली ने पूजा-पाठ में अपना ध्यान लगाना शुरू किया है, उनके करियर में कई बदलाव उनके फैंस को देखने को मिले जिसे देखने के बाद लोगों का यह कहना है कि आप बस भगवान में मानों, सब ठीक हो जाएगा। अभी भी एक ऐसी ही फोटो नजर आ रही है। ऊपर की फोटो में विराट कोहली प्रेमानंद जी महाराज के सामने बैठे हुए हैं और दूसरी फोटो में उनकी टीम जीत का जश्न मना रही है।

यहां देखें वो वायरल फोटो

Image Source : Social Mediaविराट कोहली की यह तस्वीर हो रही है वायरल

लोग जमकर शेयर कर रहे हैं पोस्ट

ये भी पढ़ें-

RCB के लिए खत्म हुआ ट्रॉफी का वनवास, PBKS को मात देकर जीता पहला IPL खिताब