सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां दुनिया भर की तमाम अतंरगी और अनोखी चीजें हमें देखने को मिलती रहती हैं। दुनिया के किसी भी कोने में लोगों को जहां कुछ अजीब नजर आता है, वो उसे अपने फोन में रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद वो अगर दूसरे लोगों को भी अजीब लगता है और इंटरनेट की एक बड़ी आबादी का ध्यान खींच लेता है तो फिर वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी कई सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी एक गजब का वीडियो नजर आया।
ऐसा हैंडपंप आपने कभी नहीं देखा होगा
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर हैंडपंप लगा हुआ है मगर उसी हैंडपंप के चारों तरफ सड़क बन गई है। सीमेंट की सड़क बनने के कारण वो हैंडपंप उसमें आधा समा गया है। हैंडल बाहर है मगर जहां से पानी निकलेगा, वो सीमेंट के अंदर नजर आ रहा है। मगर हैंडपंप उसके बाद भी काम कर रहा है क्योंकि ऐसा करने से पहले उसमें एक जुगाड़ बैठा दिया गया। दरअसल हैंडपंप के मुंह यानी जहां से पानी निकलेगा उसे लंबा करते हुए सड़क के बाहर तक ले आया गया है और हैंडपंप चलाने से सड़क के एक किनारे पानी निकल रहा है। मगर इसमें दुख यह है कि कोई अकेले पानी पीने जाएगा तो वो नहीं पा पाएगा क्योंकि वो या तो हैंडल चला पाएगा या फिर पानी पी पाएगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर contentkikamii नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 30 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- और कोई अकेले आदमी को पानी पीना होगा तो? दूसरे यूजर ने लिखा- किसी अकेले को प्यास लगेगी तो कैसे? तीसरे यूजर ने लिखा- अगर कोई व्यक्ति अकेला हो तो वो पानी कैसे पीएगा। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये है असली टेक्नोलॉजी।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भाई ने दुकानदार के साथ अच्छा खेला किया, Video देख आपको जरूर आएगी हंसी
भाई तू जानता नहीं मेरा दोस्त कौन है! वायरल फोटो देख लोग ले रहे हैं मजे, किए खूब सारे कमेंट