1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस ट्रक में तो गजब का सिस्टम फिट करवाया है, Video ने जमकर बटोरे लाइक्स

इस ट्रक में तो गजब का सिस्टम फिट करवाया है, Video ने जमकर बटोरे लाइक्स

अभी सोशल मीडिया पर एक ट्रक का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और आप जब उसमें लगी चीजें देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/ASHOK361026 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब कुछ हैरान करने वाला नहीं दिखता है। हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं जिसमें हंसी-मजाक और जुगाड़ के वीडियो तो रहते ही हैं। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वायरल कंटेंट आपकी फीड पर आते भी होंगे जिन्हें देखने के बाद आप अपना रिएक्शन भी देते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद खूब सारे लोगों ने कमेंट किया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आया।

ऐसा ट्रक कभी देखा है आपने?

आपने तो खूब सारे ट्रक देखे होंगे मगर ऐसा शायद ही देखा होगा जो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आता है कि ट्रक में आगे की तरफ एक जगह टंकी लगा है जिसमें से पीने का पानी निकलता है। वहीं पास में कुछ दूरी पर एक शावर भी लगा हुआ है जो नहाने के लिए है। वीडियो में एक अंकल दोनों के बारे में बता रहे हैं कि टंकी से हाथ धोने या पीने के लिए पानी मिल जाएगा और शावर जिसे वो समर सेबल बोलते हैं, वहां से नहाने के लिए पानी मिल जाएगा। अब टंकी कहां लगवाया है, यह वीडियो में नहीं बताया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ashok361026 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- टंकी कहां है। दूसरे यूजर ने लिखा- इंजन है कि बाथरूम। तीसरे यूजर ने लिखा- ईको-फ्रेंडली ट्रक। एक अन्य यूजर ने लिखा- 100 किलोमीटर चलने के बाद बिसलेरी का पानी खत्म।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

खाली बैठे इन लड़कों की हरकतें देख लो, कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा

ऐसा क्रिकेट प्रेमी तो आपने भी नहीं देखा होगा, वायरल Video देखिए तो सही