A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. AI समाज में डर का माहौल है! अम्मा का यह Video हो रहा है जमकर वायरल, लोग भी कर रहे हैं कमेंट

AI समाज में डर का माहौल है! अम्मा का यह Video हो रहा है जमकर वायरल, लोग भी कर रहे हैं कमेंट

मजेदार वीडियो बनाने की रेस में बुजुर्ग लोग भी पीछे नहीं हैं। एक अम्मा का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आजकल सोशल मीडिया का जमाना चल रहा है। हर कोई आपको सोशल मीडिय पर मिल ही जाएगा। यूथ के अलावा बच्चे और बुजुर्ग लोग भी सोशल मीडिया चला रहे हैं। कुछ बच्चे और बुजुर्ग लोग तो ऐसे भी हैं जो समय के साथ चलते हुए खुद भी रील्स और व्लॉग बना रहे हैं। आपने अब तक ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर देख ही लिए होंगे। कुछ वीडियो तो लोगों को खूब पसंद आते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक अम्मा का है और वो भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को जमकर लाइक्स और मजेदार कमेंट भी मिल रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

अम्मा का वीडियो वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि अम्मा लैपटॉप के आगे बैठी हैं। तभी एक शख्स आकर पूछता है, 'अरे अम्मा क्या हो रहा है अब, पाइथन की एप्लिकेशन बनी नहीं क्या?' इसके बाद अम्मा कहती है, 'अरे वो तो बन गई। अब एक नया काम दे दिया है उसे कर रही हैं।' लड़का पूछता है कि क्या कर रही हो तो अम्मा बोलती हैं, 'मैं JAVA कर रही हूं।' यह सुन वो हैरान होता है कहता है, 'अरे अम्मा क्या IT सेक्टर की सारी नौकरी खाने की सोच ली है?' इसके बाद अम्मा बोलती हैं कि क्या बात है, क्यों नहीं करूंगी। मजाकिया तौर पर बनाया गया यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर trendruiners नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'AI भी दादी से डरा हुआ है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 54 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- AI समाज में डर का माहौल है। दूसरे यूजर ने लिखा- दादी से उनका एक्सपीरिएंस मत पूछना। तीसरे यूजर ने लिखा- AI मतलब अम्मा इंटेलिजेंस। चौथे यूजर ने लिखा- HR भी इनका इंटरव्यू लेने से डरेंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- पूरा IT समाज डरा हुआ है।

ये भी पढ़ें-

जहरीले कोबरा को बचाने में महिलाओं ने दिखाई बहादुरी, Video हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल

दुल्हन की हरकत ने तो दूल्हे के होश ही उड़ा दिए, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान