1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दो दोस्तों का ये वाला Video हो रहा है खूब वायरल, देखकर लाइक जरूर करेंगे आप

दो दोस्तों का ये वाला Video हो रहा है खूब वायरल, देखकर लाइक जरूर करेंगे आप

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जो बहुत ही प्यारा है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आपको वह पसंद जरूर आएगा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@MADAN_CHIKNA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज का दौर सोशल मीडिया का है और ऐसे लोग बहुत ही कम मिलेंगे जो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं मिलेंगे। आज के दौर में तो बच्चे भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और कई लोगों को तो सोशल मीडिया की लत लग जाती है। खैर लत लगने की बात को छोड़ते हैं और बात सोशल मीडिया पर वायरल होने होने वाले वीडियो की करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं और कई सारे वीडियो ऐसे होते हैं कि उन्हें देखते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक अंकल जी कुर्सी पर बैठे हुए हैं। वो शायद किसी फंक्शन में गए हुए हैं और वहीं उनके पीछे दूसरी कुर्सी पर उनका दोस्त बैठा हुआ है। इन दोनों की उम्र अच्छी-खासी हो गई मगर वहां एक अंकल कुछ ऐसा करते दिखे, जिसे देख आपको अपने बचपन की याद आ जाएगी। वीडियो में दिख रहा है कि वो अंकल अपने दोस्त के गमछे को कुर्सी में बांध रहे है। यह मजाकिया वीडियो देख कई लोगों को अपने बचपन की याद आ जाएगी कि वो भी अपने बचपन में दोस्त के साथ ऐसी अतरंगी मजाक किया करते थे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Madan_Chikna नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'इस उम्र में ऐसी दोस्ती, कितनी प्यारी है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। आपको बता दें कि यह वाली वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दूसरे कई लोगों ने भी इस वीडियो को अपने-अपने अकाउंट से दोस्ती का कैप्शन देकर शेयर किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शादी का सबसे बड़ा स्कैम क्या है? लड़की ने Video बनाते हुए कही अपनी बात, हुआ वायरल

AI के आते ही लोगों की क्रिएटिविटी निखर कर बाहर आ रही है, अब आप इसी Video को देख लीजिए