A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस महिला में टैलेंट तो कूट-कूट कर भरा है, Video देख लोगों ने भी दिया अपना रिएक्शन

इस महिला में टैलेंट तो कूट-कूट कर भरा है, Video देख लोगों ने भी दिया अपना रिएक्शन

रेलवे स्टेशन पर लगे वाटर कूलर से पानी पीती हुई एक महिला का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो वायरल हो गया।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA महिला ने पानी पीने के लिए लगाया गजब का दिमाग

सोशल मीडिया पर हर दिन लोग थोड़ा समय तो बिताते ही है जहां वो अलग-अलग पोस्ट को देखते हैं। आप भी ऐसा करते ही होंगे। आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने एक चीज नोटिस की होगी कि हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल होते हुए देखने को मिल ही जाते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी रील के लिए खतरनाक स्टंट करने वाले वायरल होते हैं। कभी लड़ाई करने वाले वीडियो वायरल होते हैं तो कभी छोटे बच्चों का प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। इसके अलावा भी आपने कई तरह के वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला वाटर कूलर के सामने खड़ी है और पानी पीने की कोशिश कर रही है। मगर वो नल को दबाती है और जैसे ही हाथ नीचे करती है तो पानी आना बंद हो जाता है। ऐसा वो दो-चार बार करती मगर हर बार ऐसा ही होता है। आप तो जानते ही होंगे कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वाटर कूलर के नल को लगातार दबाकर रखना पड़ता है। अब महिला अपने माथे से नल को दबा देती है और फिर नीचे दोनों हाथों से अंजुली बनाकर पानी पीने लगती है। महिला के इस तरीके के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Meenaks06356943 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'टैलेंट कूट-कूट कर भरा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 52 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब का टैलेंट है। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसा जुगाड़ भारत में ही पाया जाता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शख्स की झोपड़ी देख हर कोई बनना चाहता है उसके जैसा गरीब, Video में आखिर ऐसा क्या दिखा?

चचा 'हम दो हमारे गिन लो' योजना में विश्वास करते हैं, वायरल Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी