1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी जी ने दवाई के खोखे से बनाया अपने लिए हार, Video हो रहा है खूब वायरल

आंटी जी ने दवाई के खोखे से बनाया अपने लिए हार, Video हो रहा है खूब वायरल

भारत की महिलाएं जुगाड़ करने में बड़ी माहिर होती हैं और इसके उदाहरण हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Viral Jugaad, viral video- India TV Hindi
Image Source : IG/TRENDY__LONDAA महिला ने जुगाड़ से बनाया गले का हार

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की बिल्कुल भी कमी नहीं है और उसमें भी महिलाएं सबसे आगे हैं। वो ऐसे-ऐसे जुगाड़ करती हैं, ट्रिक्स लगाती हैं कि देखने वाला भी हैरान हो जाता है कि ऐसा तो मैंने कभी सोचा भी नहीं था। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे जिसमें एक से बढ़कर एक जुगाड़ और कलाकारी देखने को मिल होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में दिख रही महिला ने क्या कमाल किया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आमतौर पर दवाई के पत्तों में से सारी दवाइयां यूज होने के बाद लोग उसे फेंक देते हैं मगर एक महिला ने उसका यूज करके अपने लिए हार बना लिया। आइए आपको बताते हैं कि महिला ने वो कैसे किया। वीडियो में दिखता है कि महिला दवाई के पत्ते के खोखे को नेल पॉलिश से कलर करती है और फिर उन्हें काटकर अलग निकालती है। इसके बाद वो उन पर लेस लगाती है। इतना करने के बाद वो सभी को लाइन से जोड़ने लगती है। अंत में वो उनमें एक चैन लगाकर अपने लिए जुगाड़ से गजब का हार बना लेती है। महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर trendy__londaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा भी है और इसी वीडियो को दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी लोग पोस्ट कर रहे हैं। वीडियो को देखने क बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पूरे मेडिकल समाज में डर का माहौल है। दूसरे यूजर ने लिखा- महिला कुछ भी कर सकती है। तीसरे यूजर ने लिखा- और मैं पागल इसको खा लेता था। एक अन्य यूजर ने लिखा- इतने बुरे दिन नहीं आए अभी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अन्नू रानी और साहिल ने शादी के दौरान जोश-जोश में फायर कर दी दुनाली, अब उसी Video ने कर दिया बैकफायर

शख्स ने अपने दोस्त की मम्मी को बुलाया और उसकी खोल दी पोल, फिर जो हुआ आप भी देखिए