1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तेज आंधी से IGI एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्त, खुद-ब-खुद चलने लगा Boarding stair, Video वायरल

तेज आंधी से IGI एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्त, खुद-ब-खुद चलने लगा Boarding stair, Video वायरल

शनिवार की रात दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के तीन विमानों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसे देखकर तेज आंधी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

खुद-ब-खुद चलने लगा Boarding stair- India TV Hindi
Image Source : X/@VIJAYSHEKHAR खुद-ब-खुद चलने लगा Boarding stair

शनिवार की रात को अचानक तेज आंधी और भारी बारिश के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ग्राउंड सपोर्ट इक्विपमेंट एयर इंडिया के तीन विमानों से टकरा गए जिसके कारण विमान क्षतिग्रस्त हो गए। बता दें कि एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा अभी सोशल मीडिया पर IGI का एक वीडियो बहुत ही वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आंधी कितनी तेज आई थी। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एयरपोर्ट पर विमान खड़े हैं और तेज बारिश भी हो रही है। इसी दौरान नजर आता है कि एक Boarding stair जो यात्रियों के चढ़ने के लिए होता है, वो अचानक खुद से चलने लगता है। तेज आंधी के कारण वो चलने लगता है जिसे देखते ही कुछ अधिकारी उसे रोकने के लिए भागते हैं। वीडियो में तो वो Boarding stair किसी प्लेन से टकराते हुए नजर नहीं आ रहा है और कर्मचारी बस उसे रोकने के लिए भागते हुए नजर आते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

यहां जानें यह पूरा मामला

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़े एयर इंडिया के तीन विमानों को तब नुकसान पहुचा, जब तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण ग्राउंड सपोर्ट इक्विपमेंट उनसे टकरा गए। यह घटना शनिवार रात टर्मिनल 2 पर अचानक मौसम खराब होने के बाद हुई। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के अनुसार, तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया इंजीनियरिंग और इंडिगो के इक्विपमेंट अपनी जगह से हट गए और खड़े विमानों से टकरा गए।

आपको बता दें कि इस घटना के बाद, एयर इंडिया के प्रभावित तीनों नैरो-बॉडी विमानों को तुरंत जांच और मरम्मत के लिए सर्विस से हटा दिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि अचानक आए तूफान ने ग्राउंड क्रू को चौंका दिया।

DIAL ने क्या बताया?

इस मामले में DIAL ने बताया कि मौसम में बदलाव को लेकर एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल की तरफ से पहले से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी। ऐसी चेतावनियों से एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटरों को तेज़ हवाओं या तूफान के आने से पहले विमानों के पास रखे उपकरणों को सुरक्षित करने का मौका मिल जाता है।

वहीं अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में जमीन पर इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए। हालाकि क्षतिग्रस्त हुए तीनों विमान एयर इंडिया के थे, लेकिन सूत्रों से पता चला है कि मौसम की इस अचानक बदली स्थिति से दूसरी एयरलाइंस के विमान भी प्रभावित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने ब्लेड और मोटर से बनाया जुगाड़, हुआ वायरल तो लोगों के आए ऐसे रिएक्शन

ट्रेन की शक्तियों का ऐसा इस्तेमाल देखा है कभी? अभी Video काफी वायरल हो रहा है