1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये दोनों बाघ तो जिगरी यार निकले..., जंगल में जमकर कर रहे हैं मस्ती, आप भी देखें Video

ये दोनों बाघ तो जिगरी यार निकले..., जंगल में जमकर कर रहे हैं मस्ती, आप भी देखें Video

नागपुर के उमरेड करहंडला पवनी अभयारण्य में बाघों की मस्ती का वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई खुश हो रहा है। यहां दो बाघ तो जिगरी यार की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

karhandla wildlife sanctuary tiger cubs- India TV Hindi
Image Source : REPORTER अभ्यारण्य में मस्ती करते दिखे बाघ।

महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित उमरेड करहंडला पवनी अभयारण्य में F2 बाघिन के दो बच्चे जंगल की दुनिया में सबका ध्यान खींच रहे हैं। दुनिया भर से टूरिस्ट F2 बाघिन और उसके पांच बच्चों की एक झलक पाने के लिए उमरेड का-हड़ला सैंक्चुअरी की तरफ दौड़ रहे हैं। खासकर, N4 बाघ और F2 बाघिन के इन दो बच्चों की मस्ती सबके आकर्षण का केंद्र बन रही है। इन दो बाघों की मस्ती का वीडियो भी सामने आया है।

14 महीने के हैं दोनों बाघ

इन दो बाघों के बीच का उत्साह और मस्ती पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रही है। जो वीडियो रिकॉर्ड किया गया उसमें दिख रहा है कि एक शावक पानी पी रहा है, तो दो आपस में मस्ती कर रहे हैं। करीब 14 महीने के इन दोनों बाघों की शिकार करते समय ट्यूनिंग कमाल की है। इनकी मस्ती का यह सीन वाइल्ड लाइफ लवर और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर संदीप गुजर ने कैप्चर किया है।

कहां दिखेंगे ये बाघ?

सैंक्चुअरी में गोठांगांव गेट से अंदर जाने के बाद टूरिस्ट को इन बाघों के दीदार की गारंटी है। हाल ही में पर्यटकों ने यहां जंगल सफारी के दौरान F2 के शावको की कृत्रिम जलाशय के पास मस्ती के मूड में देखा। शावकों को खेल कूद करता देख पर्यटक मंत्र मुग्ध हो गए। हालांकि F2 के शावक अब काफी बड़े हो गए, लेकिन उनकी शरारते काम नहीं हुई हैं। वन्य जीव फोटोग्राफर संदीप गुजर ने इस दृश्य को कमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

मस्ती करते हुए वीडियो आया सामने

सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि एक शावक पानी भरने के लिए जो पाइप बिछाई गई है, वहां पर पहुंच गया। कुछ समय शांत रहने के बाद उसने पाइप मुंह में पकड़ी और अपने भाई बहनों के पास पाइप लेकर पहुंच गया। बाद में वह मुंह में पाइप लिए इधर-उधर दौड़ने लगा। यह खेल काफी देर तक चलता रहा। बता दें कि जंगल में बने कृत्रिम जलाशय में गर्मी और सर्दी दोनों मौसमों में टैंकर से पानी छोड़ा जाता है।

ये भी पढ़ें- अखबार के नीचे आखिर क्यों होते हैं अलग-अलग रंग के गोले, रोज पढ़ने वाले भी नहीं जानते होंगे जवाब

यात्रियों के बक-बक से परेशान हुआ ऑटो ड्राइवर, सीट के पीछे लिखी ऐसी लाइन कि हो गया वायरल