सोशल मीडिया का यूज आज के समय में उतना ही कॉमन है जितना कॉमन लोगों का स्मार्ट फोन चलाना है। लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और उसमें से कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए तो हर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको मिल जाएगा। आप भी सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर तो होंगे ही जहां आपको अलग-अलग वीडियो और फोटो देखने को मिलते होंगे। कभी डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोग वायरल होते हैं। इसके अलावा भी तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बस एक जगह पर खड़ी है। उस बस एक आदमी उतरता हुआ नजर आता है। इसी बीच कैमरा वाला फोकस एक दूसरे आदमी पर कर देता है जो बस में बैठा हुआ है। ऊपर वाली सीट पर बैठा वह आदमी बस के अंदर ही शेविंग करता हुआ नजर आता है। वो आराम से अपनी शेविंग कर रहा है। उसे देख ऐसा लगता है जैसे बस से उतरते ही उसे किसी जरूरी काम से जाना है और तब शेविंग के लिए उसके पास समय नहीं होगा या फिर वो अपने खाली समय का इस्तेमाल कर रहा है ताकि दूसरा समय किसी काम में लगा सके।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर navvarababu_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- टाइम बहुत जरूरी है, इसे बर्बाद मत करो। दूसरे यूजर ने लिखा- मैनेजर ने बोला होगा कि बिना शेविंग के मत आना। तीसरे यूजर ने लिखा- कम से कम वो समय का इस्तेमाल कर रहा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
टॉक्सिक रिलेशनशिप से 100% छुटकारा! बेंगलुरु की सड़क पर दिखा अनोखा नजारा, Video हुआ वायरल
कहां से लाते हैं लोग ऐसा तगड़ा दिमाग, वायरल Video देख आप भी हिल जाएंगे