1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गर्मी से राहत पाने के लिए बंदर ने किया गजब का काम, Video हो रहा है वायरल

गर्मी से राहत पाने के लिए बंदर ने किया गजब का काम, Video हो रहा है वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो नजर आया और उस वीडियो में दिखा कि बंदर ने गर्मी से राहत पाने के लिए क्या किया है। आइए आपको भी बताते हैं कि उसने क्या किया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

अभी गर्मी का मौसम चल रहा है और हर इंसान इससे परेशान है। दोपहर में तो लोग बाहर निकलना ही बंद कर रहे हैं। लोगों को अगर कोई जरूरी काम नहीं है तो वो दोपहर में सिर्फ अपने घर में ही रह रहे हैं। आप भी शायद ऐसा करते होंगे लेकिन बंदर, वो बेचारे क्या करेंगे। गर्मी तो बंदरों को भी लगता है और उनके पास एसी-कूलर का कोई ऑप्शन भी नहीं है। ऐसे में वो अपने लिए पानी की तलाश करते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में नजर आता है कि एक बंदर ने गर्मी से राहत पाने के लिए क्या किया।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो शख्स ने अपनी छत से बनाया है। वीडियो में नजर आता है कि एक पानी की टंकी का ढक्कन खुला है और उसी टंकी के अंदर एक बंदर उतरा हुआ है। वो गर्मी से राहत पाने के लिए उस पानी में मजे कर रहा है। वो कभी पानी में उतरता तो कभी थोड़ा सा बाहर आता है। अंत में वो फिर बाहर निकलकर टंकी के ऊपर बैठ जाता है। शख्स ने बंदर को पानी में देखा होगा तो उसने वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर official_ankur08 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अब सब लोग इसी पानी से ब्रश करना सुबह में। दूसरे यूजर ने लिखा- इतनी धूप में क्या करेगा बेचारा। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत गर्मी है रे बाबा। एक अन्य यूज ने लिखा- गर्मी सभी को लगती है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

माला बेचने वाली ये महिला तो बड़ी टैलेंटेड है, टैलेंट जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे

लोकल ट्रेन में सफर करते समय कुछ लोगों ने बनाया गजब का माहौल, Video रिपीट पर देखेंगे