1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेटी को बस डराने के लिए मां ने किया ऐसा काम जो आपके भी रोंगटे खड़े कर देगा, Video हो रहा है वायरल

बेटी को बस डराने के लिए मां ने किया ऐसा काम जो आपके भी रोंगटे खड़े कर देगा, Video हो रहा है वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे यह बताते हुए पोस्ट किया गया है कि यह भारतीय मां का खौफ है मगर जब औरत का काम देखेंगे तो आप भी इससे सहमत नहीं होंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@MYWISHISUS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब कुछ वायरल न होता हो। हर दिन लोग कोई न कोई वीडियो रिकॉर्ड करते ही हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। अब इसमें से जो वीडियो सबसे ज्यादा अलग होता है या फिर इंटरनेट पर पहली बार दिखता है या फिर सबसे अजीब होता है, वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर न जानें कितने सारे वायरल वीडियो देखे होंगे और अब एक नया वीडियो देखने का समय आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है।

महिला ने अपनी बेटी के साथ क्या किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला जो घर की छत पर है, वो बस अपनी बेटी को डराने के लिए (शायद वो कोई जिद कर रही होगी) उसे वहां से नीचे लटका दिया। महिला ने उस बच्ची को लटकाया भी है और सिर्फ एक ही हाथ से पकड़ा भी है। उस घर के छत की ऊंचाई भी अच्छी-खासी है। वीडियो में आगे दिखता है कि वो महिला कुछ देर बाद बच्ची को ऊपर खींच लेती है मगर सोचिए कि इसी दौरान हाथ छूट जाता तो क्या होता। इसलिए बच्चों के साथ ऐसा तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MyWishIsUs नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वीडियो में दिखने वाला शख्स उसे इंडियन मदर का खौफ बता रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 90 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये क्या है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत खतरनाक है। तीसरे यूजर ने लिखा- भारत की सभी माताओं को ऐसा मत बोलो। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये अपराध है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मनाली जाने का अगर प्लान है तो इस खबर को पढ़ लीजिए, उसके बाद शायद इरादा बदल जाए

हिमाचल में भारी बर्फबारी के बावजूद नहीं टली शादी, पैदल जाती बारात का Video हुआ वायरल