1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जीवन में सफल होने के लिए लड़के ने बनाए कुछ नियम, एक के कारण Video वायरल

जीवन में सफल होने के लिए लड़के ने बनाए कुछ नियम, एक के कारण Video वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई सारे लोगों को हंसी आ सकती है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में हंसाने जैसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@IMMEMESUPPLIER वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन रहता है और लोगों को जब भी कुछ ऐसा दिखता है जो लोगों का ध्यान खींच सकता है तो वो तुरंत उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं, अब चाहे वो पल कहीं बाहर का हो या फिर अपने घर का ही हो। कई सारे वीडियो वाकई में वायरल हो भी जाते हैं क्योंकि वो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं और आप अगर आप एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी ऐसे कई सारे वीडियो आए होंगे जिन्हें देखने के बाद आपने भी रिएक्ट किया होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कॉपी के एक पेज पर सफल होने के कुछ नियम लिखे हुए हैं जो एक लड़के ने बनाए हैं और उसकी बहन वो दिखा रही है। इसमें कई सारे नियम लिखे हैं मगर एक के कारण वो वीडियो वायरल हो रहा है और वो नियम ये है कि, 'घर के स्ट्रेस से दूर रहना है।' अब इस पर उसकी मम्मी रिएक्ट करती है कि सुबह उठेगा तब न स्ट्रेस मिलेगा, सोते हुए आदमी को क्या स्ट्रेस मिलेगा और फिर लड़का उसी चीज को स्ट्रेस बताता है। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ImMemesupplier नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, '100 टके की बात।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बिरयानी के आगे तो लड़ाई भी कुछ नहीं, अंकल का ये Video जरा आप भी देखिए

मासूम बच्चे ने अपने टीचर से की प्यारी सी शिकायत, Video देख चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी