1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रैफिक पुलिस वाले ने रुल तोड़ते 3 लड़कों को पकड़ा, फिर जो हुआ आप खुद Video देखें

ट्रैफिक पुलिस वाले ने रुल तोड़ते 3 लड़कों को पकड़ा, फिर जो हुआ आप खुद Video देखें

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर किसी को हंसी आ रही है। वीडियो को देखने के बाद आप भी हंसने लगेंगे।

Challan, Traffic Policeman, Viral video- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आप इंडिया के किसी भी राज्य में चले जाइए, वहां पर आपको ट्रैफिक के नियमों का पालन तो करना ही होगा। हर वाहन के मुताबिक कुछ नियम तय किए गए हैं जिसका पालन करना हम लोगों की जिम्मेदारी है क्योंकि वो सभी नियम हम लोगों की सुरक्षा के लिए ही तय किए गए हैं। आप अगर बाइक चला रहे हैं तो फिर हेलमेट पहनना बहुत ही जरूरी है, ओवरस्पीडिंग नहीं कर सकते हैं और एक बाइक पर 2 लोगों से अधिक सवार नहीं हो सकते हैं मगर कई सारे लोग हैं जो बाइक पर कोई न कोई रुल तोड़ते हुए नजर आ ही जाते हैं। अभी ऐसे ही लड़कों का एक वीडियो वायरल हो रहा है और फिर उनके साथ जो हुआ, वीडियो में वो भी नजर आता है।

वायरल वीडियो में नया क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक ट्रैफिक पुलिस वाला सड़क पर खड़े होकर अपनी ड्यूटी कर रहा है। तभी वो देखता है कि एक बाइक पर तीन लड़के बैठकर आ रहे हैं और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है। यह देख वो ट्रैफिक पुलिस वाला फिल्मी गाना गाते हुए उन्हें एक तरफ लाता है। इसके तुरंत बाद बाइक चलाने वाला शख्स ट्रैफिक वाले को Good Afternoon बोलता है जिसके जवाब में ट्रैफिक वाला भी रिप्लाई देते हुए हाथ मिलाता है। इसके बाद वो How are you बोलता है और तुरंत बाद बोलता है, 'बस इतना ही अंग्रेजी हम सीखे हैं, इसके बाद हम हिंदी में चालान करेंगे आपका।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Deepans33345944 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो काफी लोगों ने देख लिया है। आपको बता दें कि इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट से खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग भी मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- चालान तो हिंदी में ही होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- अब चालान हिंदी में होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- सर ये बहुत सही आदमी है, जल्दी से इसका चालान करिए। वीडियो को देखने के बाद अधिकतर लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। ये सभी कमेंट अलग-अलग अकाउंट से लिए गए हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मदद ऐसी करो कि कोई आपसे मदद न ले, भाई ने कुछ ऐसा ही किया, देखें मजेदार Video

आंटी जी ऊपर वाला सच में सब देख रहा है, इन दोनों की हरकत एक बार आप भी देखो