1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक्सप्रेस-वे पर ट्रक को कराया नागिन डांस, कान पकड़ कर आरोपी ड्राइवर पुलिस से बोला- सर गलती हो गई, माफी दी जाए-VIDEO

एक्सप्रेस-वे पर ट्रक को कराया नागिन डांस, कान पकड़ कर आरोपी ड्राइवर पुलिस से बोला- सर गलती हो गई, माफी दी जाए-VIDEO

आरोपी ड्राइवर कंटेनर ट्रक को एक्सप्रेस वे नागिन की तरह नचा रहा था। इस ट्रक के आगे और पीछे कई वाहन चल रहे थे, किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था। आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कान पकड़ कर माफी मांगता हुआ कंटेनर ट्रक का ड्राइवर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT कान पकड़ कर माफी मांगता हुआ कंटेनर ट्रक का ड्राइवर

दिल्ली-मुंबई बड़ौदा एक्सप्रेस-वे पर खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक कंटेनर ट्रक पूरी सड़क पर लहराते हुए चल रहा है। करीब 500 मीटर तक तेज रफ्तार में ट्रक नागिन डांस की तरह सड़क में लहराता रहता है। इस कंटेनर ट्रक के पीछे और आगे अन्य वाहन भी गुजर रहे हैं। इस दौरान कोई बड़ा हादसा भी सकता था। तभी पीछे से निकल रहे एक वाहन ने इस खतरनाक स्टंट का वीडियो मोबाइल से बना लिया।

गिरफ्तार किया गया आरोपी ट्रक ड्राइवर

एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर ट्रक का स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। नूंह पुलिस की टीम ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया है। इस पूरे मामले की जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम साबिर है, जो कि राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है।

पुलिस से कान पकड़ कर मांगी माफी

इस खतरनाक स्टंटबाजी को लेकर आरोपी ट्रक ड्राइवर साबिर ने पुलिस के सामने कान पकड़ कर माफी मांगी है। इस बड़ी गलती को लेकर वह कंटेनर ट्रक के पास कान पकड़ कर बैठे हुए भी नजर आया है।

ड्राइवर बोला, जिंदगी में पहली बार हुई गलती 

आरोपी ट्रक ड्राइवर साबिर ने कान पकड़ कर पुलिस से कहा, 'सर मेरे से गलती हो गई है। गलती की माफी दी जाए। मैं इस गाड़ी का ड्राइवर हूं। कभी जिंदगी में गलती नहीं हुई जी, पहली बार गलती हुई है। मैं इस गलती की माफी मांग रहा हूं।'