दिल्ली मेट्रो कई बार अपने सफर से ज्यादा यात्रियों के बीच होने वाले कलेश और हंगामों के लिए चर्चा में रहती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो यात्री जिन्हें कॉर्पोरेट कर्मचारी बताया जा रहा है, सारी मर्यादाएं भूलकर मेट्रो कोच के अंदर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। देखते ही देखते सफर अखाड़े में तब्दील हो गया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के एक कोच में अचानक शोर-शराबा शुरू होता है। दो युवक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं। गुस्सा इस कदर हावी हुआ कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। एक युवक ने दूसरे को दबोचकर नीचे झुका दिया, वहीं दूसरा खुद को छुड़ाने की कोशिश करता नजर आया। कोच में मौजूद अन्य यात्री इस अचानक हुए हमले से सहम गए।
बीच-बचाव की कोशिशें हुईं नाकाम
वीडियो में साफ दिख रहा है कि आसपास खड़े कुछ यात्रियों ने स्थिति को बिगड़ते देख बीच-बचाव करने की कोशिश की। लोग दोनों को अलग करने और शांत कराने के लिए आगे आए, लेकिन दोनों ही युवक एक-दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं थे।
यह वीडियो @gharkekalesh नाम के X हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो पर यूजर्स ने दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और यात्रियों के व्यवहार पर चुटकी लेते हुए कई कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है।" दूसरे ने नाराजगी जताते हुए कहा, "मेट्रो में ऐसे हिंसक लोगों की एंट्री पर बैन लगना चाहिए।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह दिल्ली मेट्रो नहीं, अब 'कलेशी मेट्रो' बन चुकी है।"
ये भी पढ़ें-
देवरिया में जमीन मालिक ने दारोगा का कॉलर पकड़ा, ईंट उठाकर पुलिस को खदेड़ा; VIDEO वायरल
VIDEO: नौकरी पाने की ऐसी जिद! शादी के फेरे लेने के बाद दुल्हन सीधे इंटरव्यू देने पहुंची, जज्बे ने जीता दिल