1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिवाली के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बाजार से अपने पोते-पोतियों को दिलवाए पटाखे , देखें VIDEO

दिवाली के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बाजार से अपने पोते-पोतियों को दिलवाए पटाखे , देखें VIDEO

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बाजार से अपने पोते-पोतियों को पटाखे दिलवाए, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में वह बाजार में खरीदारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Nitin Gadkari- India TV Hindi
Image Source : X@NITIN_GADKARI नितिन गडकरी

नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बाजार से अपने पोते-पोतियों को पटाखे दिलवाए हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नितिन गडकरी एक आम आदमी की तरह अपने पोते-पोतियों के साथ नागपुर के बाजार गए हैं और दिवाली की खरीदारी की। 

हाल ही में किसलिए चर्चा में थे नितिन?

नितिन गडकरी हाल ही में इसलिए चर्चा में थे क्योंकि उन्होंने 8 नेशनल हाइवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। इससे जौनपुर समेत 5 जिलों की तस्वीर बदलेगी। दरअसल यूपी में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए ये कदम केंद्र सरकार की तरफ से उठाए जा रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को जौनपुर में 3,677 करोड़ रुपये की 8 नेशनल हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। इसका सीधा फायदा जौनपुर, भदोही, आजमगढ़, प्रयागराज और रायबरेली समेत आसपास के इलाकों के लोगों को मिलेगा।

सितंबर 2026 में भी नितिन गडकरी अपने बयान की वजह से चर्चा में आए थे। दरअसल वह मुंबई में एक कार्यक्रम में देर से पहुंचे थे। ऐसे में उन्होंने कहा था कि वह इसके लिए खुद जिम्मेदार हैं क्योंकि वह ट्रैफिक जाम में फंसे थे।

दरअसल नितिन गडकरी को मुंबई में आयोजित 22वें इंडो-अमेरिकन कॉरपोरेट एक्सीलेंस अवॉर्ड्स समारोह में जाना था, जहां वह करीब एक घंटे की देरी से पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम में जब उनका संबोधन हुआ तो उन्होंने बताया कि वह मुंबई के ट्रैफिक जाम की वजह से लेट हो गए। हालांकि इसके लिए उन्होंने खुद को भी जिम्मेदार ठहराया। उनका ये बयान काफी चर्चा में रहा था।

सितंबर 2026 में ही उनका एक और बयान चर्चा में आया था, जब उन्होंने कहा था कि 'मुझे शिक्षित से ज्यादा अपराधी इलाकों में वोट मिले।' हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसका मतलब ये नहीं है कि वे अपराधियों के कामों का समर्थन करते हैं बल्कि उन्होंने ये कहा कि वह अपने में ट्रांसफॉर्मेशन का प्रयोग करते हैं। नितिन गडकरी ने ये भी कहा था कि वह सब कुछ कर चुके हैं राजनीति में, अच्छा भी कर चुके हैं, बुरा भी कर चुके हैं। सब लोगों के साथ उनके संबंध हैं।

ये भी पढ़ें-

'मुझे शिक्षित से ज्यादा अपराधी इलाकों में वोट मिले...', Viral हुआ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान