1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'चिड़िया-तोता उड़े पर इंडिगो न उड़े'; एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स ने कुछ यह बोलकर लिए मजे, Video हो रहा खूब वायरल

'चिड़िया-तोता उड़े पर इंडिगो न उड़े'; एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स ने कुछ यह बोलकर लिए मजे, Video हो रहा खूब वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें यूजर्स इंडिगो एयरलाइंस के मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में वो किस तरह से मजे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/THATS.MITHIL वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कब क्या वायरल हो जाए और कैसा वीडियो देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन लोग अनगनित वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं और उन्हीं में से कुछ जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं वो वायरल हो जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहने वाले यूजर्स में से एक हैं तो फिर आप भी जानते होंगे कि कब क्या वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

एयरपोर्ट पर यूजर्स ने लिए मजे

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक एयरपोर्ट का है। वहां पर कुछ पैसेंजर्स मीन पर बैठे हुए हैं और वो 'चिड़िया उड़- तोता उड़' गेम खेल रहे हैं। बचपन में आपने भी यह खेल खूब खेला होगा। वीडियो बनाने वाली लड़की पहले ही उन्हें जोर से बोलने के लिए बोल देती है। इसके बाद खेल शुरु होता है। पहले चिड़िया उड़ बोलते हैं तो सभी उड़ा देते हैं। इसके बाद वो तोता, मैना और मोर को भी उड़ाते हैं। इतना करने बाद एक बंदा बोलता है, 'इंडिगो उड़े' और तभी सब लोग मना कर देते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर thats.mithil नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'बाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारतीय।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने लाइक किया है। आपको बता दें कि इस वीडियो को खबर लिखने से दो दिन पहले पोस्ट किया गया है जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

महिला ने की ऐसी चिंदी हरकत जिसे देख लोगों ने भी किया ट्रोल, Video सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

मैगी को लेकर आपस में भिड़ गए मेडिकल के स्टूडेंट्स, हिंसक लड़ाई ने एक को पहुंचाया ICU