1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: रब ने बना दी जोड़ी, 3-3 फीट के दूल्हा-दुल्हन की शादी देखने के लिए उमड़ी भीड़, जमकर किया डांस

VIDEO: रब ने बना दी जोड़ी, 3-3 फीट के दूल्हा-दुल्हन की शादी देखने के लिए उमड़ी भीड़, जमकर किया डांस

26 साल के विक्रम और 25 साल की प्रियंका शादी के बंधन में बंध गए और इस मौके पर उन्होंने जमकर डांस भी किया, जिसका वीडियो सामने आया है।

Kaithal- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT 26 साल के विक्रम और 25 साल की प्रियंका की लंबाई है बस 3 फीट

कैथल: भारत में एक कहावत है कि शादी के लिए जोड़ियां रब बनाकर भेजता है। हरियाणा के कैथल में एक ऐसी ही जोड़ी चर्चा में है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन की लंबाई महज 3-3 फीट है। इसके बावजूद इन दोनों की जोड़ी ने सबका दिल जीत लिया है। दूल्हा-दुल्हन की ये जोड़ी कैथल के चांदना में देखने को मिली है। दरअसल, चांदना निवासी 3 फीट के विक्रम की शादी जींद के हाट निवासी प्रियंका से हुई।

क्या है पूरा मामला?

26 साल के विक्रम का कद छोटा होने के कारण लंबे समय से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। परिवार ने पहले बड़े भाइयों की शादी को प्राथमिकता दी। बाद में विक्रम के लिए रिश्ता मिलना मुश्किल होता गया। रिश्तेदारों की मदद से जींद के हाट की 3 फीट की ही 25 साल की प्रियंका का रिश्ता तय हुआ। अब लोगों में विक्रम के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी है।

बुलेट बाइक पर लाया दुल्हन

विक्रम बुलेट बाइक पर दुल्हन को लेकर गांव पहुंचा। घर लौटते ही गांव के लोग नव-विवाहित जोड़े के स्वागत में जुट गए। किसी ने नाचकर खुशी जताई तो किसी ने उनके साथ सेल्फी ली। विक्रम के पिता दर्शन लाल ने कहा कि बेटे का घर बसने से परिवार की बड़ी चिंता खत्म हो गई है। गांव में यह शादी इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि लोगों ने इसे अलग नजर से नहीं, बल्कि खुशी के मौके के रूप में देखा।

लोगों का बुरा नहीं माना, कहा- यह गांव वालों का अपनापन है

विक्रम ने बताया कि वह जागरण मंडली में काम करता है। लोग उसे बौना-बौना कहते हैं, लेकिन वह इसे बुरा नहीं मानता। उसके मुताबिक यह गांव वालों का अपनापन है। भले ही लोग उन्हें इस नाम से पुकारते हों, लेकिन उनकी इज्जत भी करते हैं। वह भी गांव में सबसे प्रेम से बात करते हैं। उसने कहा कि अब उसे लगता है कि भगवान ने उसकी जोड़ी पहले से तय कर रखी थी। विक्रम ने बताया कि जब वह जागरण मंडली के कार्यक्रमों में जाता था तो पहले भी उसके रिश्ते की बात कार्यक्रमों में चलती रहती थी, लेकिन उस समय उसने शादी नहीं करी। (रिपोर्ट- मनोज मलिक)