A
Hindi News वायरल न्‍यूज ऐसा स्टंट कभी नहीं देखा होगा! शख्स ने किंग कोबरा को मुंह से दबोचा, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल

ऐसा स्टंट कभी नहीं देखा होगा! शख्स ने किंग कोबरा को मुंह से दबोचा, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल

यूं तो आपने कई खतरनाक स्टंट देखे होंगे। लेकिन इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि यह बेहद खतरनाक स्टंट है। जहां जरा सी चूक जानलेवा बन जाती है।

Stunt, King cobra- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT खतरनाक स्टंट

बालासोर: शायद ही आपने कभी ऐसा स्टंट देखा होगा। जी हां, जिंदा किंग कोबरा को मुंह से दबोचकर उठा लेना वाकई अचंभित करने वाला स्टंट है। ओडिशा के बालासोर से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आमतौर पर लोग सांपों से दूरी बनाकर रखते हैं, क्योंकि इन्हें बेहद खतरनाक माना जाता है, लेकिन एक व्यक्ति ने इस आम सोच को चुनौती दे दी है।

जहरीले सांप के साथ खतरनाक करतब

यह वीडियो ओडिशा के बालासोर जिले के रेमुना इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति, जिसकी पहचान "खगा" के रूप में की जा रही है, भारत के सबसे जहरीले सांपों में से एक किंग कोबरा के साथ खतरनाक करतब करता नजर आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि खगा न सिर्फ किंग कोबरा को हाथ में पकड़ता है, बल्कि  वह जिंदा सांप को अपने मुंह से उठाता हुआ नजर आ रहा है। आमतौर पर सपेरे सांप के फन को छूने या सिर को चूमने जैसे करतब करते देखे जाते हैं, लेकिन मुंह से किंग कोबरा को उठाना लोगों के लिए बेहद चौंकाने वाला रहा।

बड़ी तादाद में लोगों ने देखा खतरनाक स्टंट

इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और इस पूरे तमाशे को देखते रहे। सांप पूरी तरह जीवित नजर आ रहा था। जिंदा सांप को इस तरह से मुंह से पकड़ने में खतरा और भी बढ़ जाता है। लेकिन खगा सांप के सामने झुकता है। सांप भी फन फैलाए हुए पूरी तरह से चौकस है। इसी बीच खगा झुकता है और फिर तेजी से सांप के फन को अपने मुंह में दबाकर उठा लेता है। वीडियो के अंत में यह शख्स बेहद सामान्य अंदाज में किंग कोबरा को उठाकर एक कपड़े के थैले में डाल देता है, मानो कुछ हुआ ही न हो।

चर्चा का विषय बना वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई यूजर्स ने इसे गैर-जिम्मेदाराना और जानलेवा हरकत बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे सीधे तौर पर पशु क्रूरता करार दिया। लोगों का कहना है कि इस तरह के स्टंट न सिर्फ इंसान की जान के लिए खतरा होते हैं, बल्कि वन्य जीवों के साथ भी अन्याय हैं। फिलहाल यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसे खतरनाक करतबों की इजाजत कैसे दी जा सकती है।

ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट