1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अपनी Z+ सिक्योरिटी के साथ सड़क पार करती बच्ची का Video वायरल, एक बार आप भी देखिए

अपनी Z+ सिक्योरिटी के साथ सड़क पार करती बच्ची का Video वायरल, एक बार आप भी देखिए

अभी एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट से खूब शेयर किया जा रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो वो आपको भी जरूर ही पसंद आएगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

लोगों के मनोरंजन का एक साधन सोशल मीडिया भी है जिसका इस्तेमाल आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है। आपको लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर मिल ही जाएगा। यूथ तो सोशल मीडिया पर है ही, उसके अलावा बूढ़े और बच्चे तक सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। हर कोई दिन में थोड़ा समय स्क्रोलिंग करने और सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है, ये जानने में बिता ही देता है। आप भी सोशल मीडिया पर अगर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वीडियो और फोटो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। अभी एक बच्ची का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की सड़क को पार कर रही है लेकिन वो पैरों से चलकर नहीं बल्कि एक कुत्ते की पीठ बैठकर सड़क पार कर रही है। इतना ही नहीं उस बच्ची के साथ कई सारे दूसरे कुत्ते भी चल रहे हैं। हम ऐसा कह सकते हैं कि बच्ची के पास कुत्तों की अनोखी सिक्योरिटी है और उनके साथ ही जा रही है। जब डिवाइडर आता है तो बच्ची उतर जाती है और दूसरी तरफ पहुंचते ही फिर से कुत्ते की पीठ पर सवार हो जाती है और कुत्ता उसे सड़क के पार ले जाता है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वह वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'डोगेश भाई के साथ Z+ सिक्योरिटी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 78 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- डोगेश गैंग VIP फील करा रहे हैं बच्ची को। दूसरे यूजर ने लिखा- इसके पास खुद की आर्मी है। तीसरे यूजर ने लिखा- असली मोगली।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़के का कमरा देख लोग भी हो जाएंगे हैरान, अनोखे कलेक्शन का Video हुआ वायरल

लड़के का तो पूरा प्लान ही चौपट हो गया, वायरल Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी