A
Hindi News वायरल न्‍यूज पापा की परी उड़ चली! जिम में लड़की की हरकत का Video वायरल, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

पापा की परी उड़ चली! जिम में लड़की की हरकत का Video वायरल, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

एक जिम का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA गलत मशीन से गलत एक्सरसाइज करने का नतीजा

सोशल मीडिया एक ऐसा अड्डा है जहां सुबह से लेकर शाम तक लोगों के मनोरंजन का कंटेंट घूमता-फिरता रहता है। हर स्क्रोल के बाद एक नया और अलग पोस्ट नजर आ ही जाता है। आप इंस्टा पर चले जाइए, फेसबुक पर या फिर एक्स पर अकाउंट बना लीजिए और वहां समय बिताइए, आपको हर जगह तमाम पोस्ट देखने को मिल जाएंगे जो आपका मनोरंजन कर देंगे। कभी बच्चों के मजेदार सवाल का वीडियो वायरल होता है तो कभी लोगों की अजीब हरकत का वीडियो वायरल होता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो एक जिम का है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी कभी न कभी जिम तो गए ही होंगे। आप नहीं भी गए होंगे तो अलग-अलग वीडियो और पोस्ट में आपने वहां कई कई मशीनों को देखा ही होगा। जिम में एक स्मिथ मशीन भी होता है। वहीं मशीन जिसमें केबल लगा होता है और केबल के जरिए लोग एक्सरसाइज करते हैं। इस एक मशीन के जरिए कई एक्सरसाइज किया जा सकता है। वायरल वीडियो में एक लड़की इसी मशीन से एक्सरसाइज करती नजर आ रही है। मगर उसने मशीन को हाथों से पकड़ने की जगह उसे पैर में लॉक कर दिया है और लेग एक्सरसाइज कर रही है। वजन ज्यादा होने के कारण वो हवा में ही उठ जाती है। यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kattappa_12 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पापा की परी उड़ चली।' कैप्शन में हंसने वाली इमोजी भी लगाई गई है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पापा की परी बटरफ्लाई।

ये भी पढ़ें-

किस बुद्धिमान ने इस खेल का आविष्कार किया होगा? Video देखकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे

ये रीति रिवाज मना रहे हैं या जंग लड़ रहे हैं? दूल्हा-दुल्हन का Video देख आप हो जाएंगे हैरान