1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी जी की गलती का Video हुआ वायरल और लोग देखते ही लेने लगे मजे, जानें किए कैसे कमेंट

आंटी जी की गलती का Video हुआ वायरल और लोग देखते ही लेने लगे मजे, जानें किए कैसे कमेंट

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला की गलती नजर आ रही है। अब उस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट करते हुए मजे लेने लगे। आइए आपको वीडियो और कमेंट, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/LUVHOONMAI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया पर लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही हैं। कई बार अतरंगी, अनोखी चीजें CCTV में कैद हो जाती हैं तो लोग उसे पोस्ट कर देते हैं तो वहीं कई बार लोग ऐसा कुछ होते देख तुरंत रिकॉर्ड करके उसे अपने अकाउंट से पोस्ट करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर न जानें कितने सारे ऐसे वीडियो देखते ही होंगे और आप जब कमेंट सेक्शन में जाते होंगे तो देखते होंगे कि लोगों का उस पर रिएक्शन कैसा है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और लोग उसे देखने के बाद कमेंट करते हुए मजे भी ले रहे हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सड़क के किनारे किसी ने अपनी कार खड़ी कर रखी है। उस कार पर कवर भी चढ़ा हुआ है। तभी नजर आता है कि कार के पीछे की दिशा से आती एक महिला अपनी स्कूटी को उस कार में ठोक देती है। टक्कर इतनी जोर की तो थी कि कार थोड़ी आगे चली जाती है और महिला के सिर से हेलमेट भी गिर जाता है। इसके बाद महिला स्कूटी से उतरकर अपना हेलमेट लेने के लिए जाते हुए नजर आती है। अब महिला की इस गलती को देखने के बाद लोग मजे ले रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर luvhoonmai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 27 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रोड की गलती है। दूसरे यूजर ने लिखा- कार गलत साइड से आ रही थी। तीसरे यूजर ने लिखा- कार की गलती है। चौथे यूजर ने लिखा- गलती तो कार की है। एक अन्य यूजर ने लिखा- CCTV ने गलत रिकॉर्ड किया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बेंगलुरु की सड़क का ये नजारा देख हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल

चोर की परवरिश अच्छे घर से हुई है! चोर ने ऐसा क्या किया जो लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन? देखें Video