सोशल मीडिया की दुनिया बिल्कुल ही अलग है क्योंकि यहां तमाम अनोखी चीजें देखने को मिलती रहती हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे न जाने कितने ही पोस्ट देखे होंगे जिसने आपको हैरान किया होगा। हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता हुआ नजर आ ही जाता है। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी रील के लिए अतरंगी हरकत करने वालों का वीडियो वायरल होता है तो कभी कुछ और नजर आ जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे एक ऐसे घर में रिकॉर्ड किया गया है जहां पूजा हो रही है। एक आदमी पूजा कर रहा है और उसके सामने पंडित जी हैं जो पूजा करवा रहे हैं लेकिन पंडित जी का ध्यान पूजा-पाठ से ज्यादा तो ऑनलाइन गेम पर है। वीडियो में नजर आ रहा है कि पंडित जी की गोद में मंत्र आदि पढ़ने के लिए एक पुस्तिका है और उसी पुस्तिका के ऊपर उनका फोन भी है जिसमें वो गेम खेल रहे हैं। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो वायरल जरूर हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर comedyculture.in नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पंडित जी भी पब्जी लवर हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 88 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- नया सीजन है, रैंक पुश नहीं रुकनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो मेरी तरह है। तीसरे यूजर ने लिखा- मॉर्डन पंडित जी। तीसरे यूजर ने लिखा- जब मां बाप ने जबरदस्ती पंडित बनाया हो।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
सीधी बात नो बकवास! क्लास में स्टूडेंट्स से पूछा सिंपल सवाल, एक लड़के ने दिया गजब का जवाब
भाई ने थोड़ा कंट्रोल कर लिया होता तो उसके साथ ऐसा नहीं होता, Video देख आपको आ जाएगी हंसी