A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. समोसे के साथ इतना अत्याचार सहन नहीं होता! मिक्सी में पीसकर रंग, रूप और दुनिया ही बदल डाली, VIDEO वायरल

समोसे के साथ इतना अत्याचार सहन नहीं होता! मिक्सी में पीसकर रंग, रूप और दुनिया ही बदल डाली, VIDEO वायरल

एक शख्स ने समोसे के साथ इतना एक्सपेरिमेंट किया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

samosas- India TV Hindi
Image Source : VIRAL VIDEO SCREENGRAB समोसे का बना दिया कटलेट

समोसा भारत में सबसे ज्यादा खाए जाने वाली चीजों में से एक है। एक आम भारतीय हफ्ते में एक-2 बार तो समोसे पर हाथ साफ कर ही देता है। गजब बात ये है कि समोसे की बनावट के साथ भी लोग कोई छेड़छाड़ नहीं करते और वह तिकोने में ही बनता है। अपवाद हो सकते हैं लेकिन समोसे का मतलब एक तिकोना आइटम ही है, जिसके अंदर आलू और मसाला भरा होता है।

लेकिन एक शख्स ने समोसे के साथ ऐसा एक्सपेरीमेंट किया है, जिसे देखकर लोग कहने लगे हैं कि ये तो समोसे पर अत्याचार है। दरअसल इस शख्स ने समोसे को मिक्सी में पीसकर उसका कटलेट तैयार कर लिया है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

शख्स ने बताया कि होटलों में जब समोसे बच जाते हैं तो वहां के हलवाई उस बचे हुए समोसे को मिक्सी के जार में डालकर ऐसी कमाल की चीज बनाकर बेचते हैं, जो समोसे से ज्यादा महंगी बिकती है। शख्स बताता है कि कैसे समोसे का पाउडर बनाकर, उसमें अन्य चीजें मिलाकर उनका कटलेट बना सकते हैं। 

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर @IdeasFactory009 ने कमेंट में लिखा, "कुछ लोगों को रसोई या चूल्हे के आसपास भी कभी नहीं आने देना चाहिए।"

@NationFirst63 ने लिखा, "मुझे यह क्या देखना पड़ रहा है। अच्छा है में अंधा हूं।"

@IndraneelAdhik1 ने लिखा, "कौन है ये लोग, कहां से आते हैं, आते हैं तो फिर वापस क्यों आते हैं।"

@munna0476 ने लिखा, "लीवर का दुश्मन"

@vijay11anand ने लिखा, "एक तो समोसा पहले से ही डीप फ्राई होता है और हमें दोबारा डीप फ्राई कर दो, सुगर और बीपी तो पक्का है फिर"

@Sri1993sri ने लिखा कि अब इसे वापस मिक्सर में डालें और प्याज, टमाटर भी डालें, मिक्सर चलाएं, फिर इसे तेल में डालें, फिर से मिक्स करें, फिर इसे तेल में डालें... जब आप थक जाएं तो इसे खा लें, फिर आप सीधे ऊपर उठ जाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें - 
भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां प्लेटफॉर्म तक कार-बाइक ले जा सकते हैं; बीच में है चौड़ी रोड 

पक्षियों का झुंड V शेप में ही क्यों उड़ता है, सुनकर दिमाग घूम जाएगा; सोचा भी नहीं होगा जवाब