1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. विधायक जी का डांस देखकर आप भी रह जाएंगे दंग! जवानों के साथ लगाया ठुमका, अब वीडियो हुआ वायरल

विधायक जी का डांस देखकर आप भी रह जाएंगे दंग! जवानों के साथ लगाया ठुमका, अब वीडियो हुआ वायरल

विधायक जी का वीडियो बिहार में तेजी से वायरल हो रहा है। गुलाल उड़ाते हुए नौजवानों संग वे जमकर ठुमके लगा रहे हैं और बैकग्राउंड में जोर-जोर से भोजपुर के गाने की आवाज आ रही है।

IP Gupta- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT आईपी गुप्ता, विधायक

सहरसा: सहरसा में इन दिनों स्थानीय विधायक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक जी नौजवानों के साथ जमकर ठुमका लगाते नजर आ रहे हैं। विधायक जी बसंत पंचमी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। गुलाल से सराबोर युवाओं ने विधायक जी का दिल खोलकर स्वागत किया। इस स्वागत से विधायक जी इतने भावविभोर हो उठे कि वे भी नौजवानों के साथ ठुमके लगाने लगे।

गुलाल उड़ाते नौजवानों संग डांस

सहरसा में वायरल हो रहा है ये वीडियो सरस्वती पूजा का है जिसमें सहरसा के विधायक आई पी गुप्ता पहुंचे। सरस्वती पूजा बड़ी संख्या में नौजवान लड़के और लड़कियां मौजूद थे। नौजवान लड़के भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे थे और एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा रहे थे। वहीं वधायक जी भी खुल कर भोजपुरी गाना के "चुनरी बा लाल लाल रे" धुन पर ठुमके लगाने लगे। विधायक जी के ठुमके लगाते ही युवाओं का जोश और बढ़ गया। सभी डांस करने लगे और एक-दूसरे को गुलाल लगाने लगे।

किस पार्टी के सदस्य हैं आईपी गुप्ता?

बता दें कि आईपी गुप्ता इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के एक राजनेता हैं। वे सहरसा विधानसभा सीट से 2025 के विधानसभा चुनाव में पहली बार निर्वाचित होकर विधायक बने हैं। इन्हें इंजीनियर आईपी गुप्ता के नाम से भी जाना जाता है। उनकी पार्टी ने महागठबंधन के साथ तालमेल कर चुनाव लड़ा था।

इंजीनियर से कैसे बने नेता?

आईपी गुप्ता ने वर्ष 2018 में M.D.U. रोहतक (हरियाणा) से M.Tech (Civil Engineering) की डिग्री पूरी की। फिर उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया। वर्ष 2020 में जमुई की सिकंदरा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, लेकिन वहां उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में वे कांग्रेस में भी रहे। आईपी गुप्ता 2023 में कांग्रेस छोड़कर तांती समुदाय के हक की लड़ाई में जुट गए थे। 2025 में उन्होंने अपनी पार्टी 'इंडियन इंक्लूसिव पार्टी' (IIP) बनाई। उन्होंने सहरसा में 'पान रथ' घुमाकर और घर-घर जाकर अपने समाज को गोलबंद किया।

कहां है आईपी गुप्ता का गांव?

वे मूल रूप से बिहार के जमुई जिले (ग्राम-पटौना) के रहने वाले हैं। ईपी गुप्ता जिस तांती समुदाय से आते हैं  वह समुदाय अत्यंत पिछड़ा वर्ग(ईबीसी) में आता है और जनसंख्या में लगभग 1 से 2 प्रतिशत है। उन्होंने इस समुदाय के लिए अलग रिजर्वेशन की मांग करते हुए अभियान भी चलाया। विधानसभा चुनाव से पहले पटना के गांधी मैदान में हुई उनकी रैली ने तमाम दलों को अचंभित कर दिया था।

रिपोर्ट-संजीव कुमार, सहरसा