1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तो होना ही था! बाइक को लहराते लड़के के साथ जो हुआ उसे देख लोगों के आए ऐसे रिएक्शन

ये तो होना ही था! बाइक को लहराते लड़के के साथ जो हुआ उसे देख लोगों के आए ऐसे रिएक्शन

बाइक पर स्टंट करते एक लड़के का वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन दिया है कि ये तो होना ही था। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@_MISHRAA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां हर दिन तरह-तरह के वीडियो पोस्ट भी होते हैं और उसमें से जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल भी हो जाते हैं। आप भी सोशल मीडिया का यूज तो करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन खूब सारे वायरल कंटेंट आते ही होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी लड़ाई और इसके अलावा भी खूब सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आपकी फीड पर ऐसे कई सारे वीडियो आए होंगे जिसमें लड़के या फिर लड़की बाइक पर स्टंट करते दिखे होंगे। कई लोग बाइक को लहराते हुए चलाते नजर आते हैं और उनके वीडियो खूब वायरल भी होते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़का बाइक को सड़क पर लहराता नजर आ रहा है मगर उसके बाद जो हुआ, शायद वो अब कभी भी ऐसा कुछ नहीं करना चाहेगा। दरअसल बाइक स्लिप हो जाती है और उसे बहुत चोट भी लगती है। ये वीडियो के अंत में दिखता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @_Mishraa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'ये तो होना ही था।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 24 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा-  छपरी लोगों के साथ होना भी चाहिए ऐसा। दूसरे यूजर ने लिखा- और चला लो रफ। तीसरे यूजर ने लिखा- जरूरी था। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसा न करें, जीवन अनमोल है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कानपुर वाले कभी नहीं सुधरेंगे! शख्स ने ऐसा क्या देख लिया जो Video पर लिखी यह बात

गाजर का हलवा बनाने के लिए दीदी ने अपनाया शॉर्टकट, नतीजा देख आप भी हंसने लगेंगे