सोशल मीडिया बहुत ही अतरंगी प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां पर हर दिन देश और दुनिया के तमाम अतरंगी वीडियो और फोटो देखने को मिलते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले यूजर्स में से एक हैं तो फिर आपको तो खुद ही सब पता होगा कि कैसे-कैसे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कैसे वीडियो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बंटवारा होते हुए नजर आ रहा है। आपने खूब सारे बंटवारे देखे होंगे मगर शायद ही ऐसा कुछ देखा होगा। आइए आपको वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं वो सर्दियों का ही है। उस वीडियो में एक अनोखा बंटवारा होते हुए देखने को मिल रहा है। आपने अब तक जमीन का, घर का और पैसे का बंटवारा होते हुए देखा होगा मगर क्या कभी आपने मूंगफली का बंटवारा होते हुए देखा है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि 8 जगहों पर मूंगफली का बंटवारा हो रहा है। सभी को बराबर मूंगफली मिले और किसी को एक भी ज्यादा या फिर एक भी कम न मिले इसलिए एक-एक करके बंटवारा हो रहा है। अभी ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर manjari_rishabh_prajapati_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये बचपन की यादें हैं। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। कई लोगों को अपने बचपन की याद आ गई क्योंकि वो लोग बचपन में ऐसा किया करते थे।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बेटी ने कोरियन हार्ट का किया इशारा मगर भोले पिता को समझ आया कुछ और, Video देख भावुक हो जाएंगे
इस घर की खिड़कियां देख आपका दिमाग घूम जाएगा, Video देखना तो बनता है