1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वॉशरूम तो बहुत देखे मगर ये वाला सबसे हटके हैं, डिजाइन के कारण Video हुआ वायरल

वॉशरूम तो बहुत देखे मगर ये वाला सबसे हटके हैं, डिजाइन के कारण Video हुआ वायरल

एक शख्स ने ऐसा वॉशरूम देखा जो आपने अब तक नहीं देखा होगा। उसने उसका वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है और वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/ZAKER88 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में जब भी लोगों को कुछ अतरंगी या फिर हटके दिखता है तो वो सबसे पहले अपना फोन अनलॉक करते हैं और उसे रिकॉर्ड करते हैं। इसके बाद वो वीडियो सोशल मीडिया पर डाला जाता है और अगर वहां बैठी जनता को भी वो वीडियो अलग लगता है या फिर उनका ध्यान खींच लेता है तो फिर वो वायरल हो जाता है और हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जो वायरल हुए हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदा सबसे यूनिक वॉशरूम दिखाता है। वीडियो में दिखने वाला वॉशरूम बिल्कुल ही अलग है और आपने अब तक ऐसा कुछ नहीं सोचा होगा। उसमें लगे यूरिनल में ऊपर बाइक की तरह हैंडल लगे हुए हैं तो एक यूरिनल एकदम ऊपर लगा है जैसे कोई सीढ़ी पर चढ़कर उसका इस्तेमाल करेगा। वहीं कमोड की बात करें तो एक एवेंजर्स की तरफ डिजाइन हुआ है तो एक स्पोर्ट लवर के लिए बना है। आप अपनी आंखों से खुद एक बार उस वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर zaker88 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.1M लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने पूछा- कहां पर है ये? दूसरे यूजर ने लिखा- मेरा टॉयलेट इसे AI बता रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे आयरन मैन वाला टॉयलेट अच्छा लगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये स्पाइडरमैन का टॉयलेट लग रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस भाई ने क्या गजब का दिमाग लगाया है, Video भी हो गया वायरल

मेट्रो में लड़की और दादी के बीच हुई बहस, मामला जानकर लोगों ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया