आज के समय में सोशल मीडिया बहुत कॉमन हो गया है। लोग जब भी फ्री होते हैं तो सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच ही जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव एक बड़ी आबादी रील बनाकर पोस्ट करती है जिसमें से कुछ लोग वायरल हो जाते हैं तो वहीं कुछ लोग वायरल होने की उम्मीद में लगे रहते हैं। आप भी सोशल मीडिया का यूज तो करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन तरह-तरह के वायरल कंटेंट आते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको हैरान कर सकता है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या दिखा?
वायरल वीडियो में ऐसा क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक आदमी नजर आता है जो कि निर्माणाधीन इमारत में नजर आता है। वो एक जगह प कैमरा सेट करके वीडियो बनाने के लिए अपनी जगह पर जाता है और तभी पीछे से कुछ गिरता हुआ नजर आता है। वह देख वो भी हैरान हो जाता है और पीछे झांककर देखता है कि क्या गिरा है। वीडियो को रोककर देखने पर नजर आता है कि पीछे से एक आदमी गिर रहा है। यह देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा मगर वीडियो को ध्यान से देखने पर यह एक एडिटेड वीडियो लगता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Madan_Chikna नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये वही आदमी है, उसी ड्रेस में। दूसरे यूजर ने लिखा- प्लीज कोई कह दो कि ये AI है। तीसरे यूजर ने लिखा- फेक है। चौथे यूजर ने लिखा- ये मैंने क्या देखा। वहीं एक यूजर ने लिखा- एडिट है, बहुत बेकार।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
चांद से कैसी दिखती है हमारी धरती? NASA ने Earth Day पर शेयर की एस्ट्रोनॉट की खींची हुईं ताजा तस्वीरें; देखें
बंदर ने मासूम बच्ची को बना लिया बंधक, छुड़ाने आए कई लोगों को काटा, देखें हैरान करने वाला Video