1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई की पसंदीदा औरत ने ये क्या कर दिया, Video देखकर नहीं रुकेगी हंसी

भाई की पसंदीदा औरत ने ये क्या कर दिया, Video देखकर नहीं रुकेगी हंसी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को शायद ही रोक पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA लड़के को गलती से पड़ गया चांटा

आज के समय में आपको हर इंसान के हाथ में स्मार्ट फोन देखने को मिल जाएगा। कुछ गिने-चुने लोग ही ऐसे होंगे जो स्मार्ट फोन नहीं चलाते होंगे वरना आज के समय में तो बच्चे भी स्मार्ट भी चलाते हुए नजर आते हैं। आप भी स्मार्ट फोन यूज करते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर यह भी हो सकता है कि आप सोशल मीडिया पर मौजूद हो। इंस्टाग्राम, फेसुबक या फिर एक्स या इन सभी प्लेटफॉर्म पर आपका अकाउंट जिसे आप चलाते होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप वहां पोस्ट किए जाने वाले और वायरल होने वाले वीडियो को भी देखते ही होंगे। अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स ट्रैम्पोलिन में एक महिला के साथ गया हुआ है। वहां वो उसके साथ ट्रैम्पोलिन का आनंद उठा रहा है और उसका हाथ पकड़ के उछल रहा है। इसी दौरान वो लड़की को हवा में घुमाने की कोशिश करता है। सब कुछ अच्छे से हो जाता है मगर लड़की को घुमकर उसके कंधे पर हाथ रखना था या उसका हाथ थामना था मगर गलती से उसके हाथ से लड़के के गाल पर थप्पड़ लग जाता है। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @_vy_sh_navi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये क्या हो गया।' साथ में हंसने वाली इमोजी भी है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पट्ट से हेड शॉट। दूसरे यूजर ने लिखा- इसके बाद भाई कभी नहीं उछला। वहीं कई यूजर्स ने इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है। किसी ने रोने वाली इमोजी शेयर की है तो किसी ने हंसने वाली।

ये भी पढ़ें-

लड़की से ज्यादा रोला भाई ने जमा दिया, Video जमकर हो रहा है वायरल

भावनाओं में बहकर दीदी ने कह दी ऐसी बात कि लोग करने लगे ट्रोल, आप भी देखें Video