A
Hindi News वायरल न्‍यूज दूध पीता देखकर बच्चा समझे क्या! बच्चे का वायरल Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

दूध पीता देखकर बच्चा समझे क्या! बच्चे का वायरल Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

एक बच्चे का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देख आप भी हैरान हो जाएंगे और कई लोगों ने वीडियो देखकर रिएक्ट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन लोग अनिगिनत वीडियो को पोस्ट करते हैं। कोई इंस्टाग्राम पर पोस्ट करता है, कोई फेसबुक पर तो कोई एक्स जैसे दूसरे प्लटेफॉर्म पर वीडियो पोस्ट करता है। इन सभी वीडियो में अलग-अलग कंटेंट होते हैं और उन्हीं सब में से कुछ जो बहुत ही अलग होते हैं या फिर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी डांस तो कभी हादसे, तो कभी कुछ और वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बच्चा नजर आता है जो बैठा हुआ है। उसके हाथ में एक बोतल नजर आती है जिससे वो दूध पीता दिखता है। दूध पीने के बाद वो जो करता है, उस कारण से वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि दूध की बोतल को नीचे रखने के बाद वो टेबलेट में ऑनलाइन गेम खेलता हुआ दिखता है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @dank_dudeee नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दूध पीता देखकर बच्चा समझे क्या, प्रो प्लेयर है मैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- औरा है बच्चे का। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरे से अच्छा खेल रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अरे ये कला तो विदेश के स्कूलों में भी पहुंच गई, Video देख लोगों को अपने स्कूल के दिन आए याद

ऐसा नजारा सिर्फ इंडियन बसों में ही देखने को मिल सकता है, वायरल Video देख हो जाएंगे हैरान