1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस प्यारी बच्ची ने Video में ऐसा क्या बोल दिया जो हो गया वायरल, एक बार आप भी देखिए

इस प्यारी बच्ची ने Video में ऐसा क्या बोल दिया जो हो गया वायरल, एक बार आप भी देखिए

सोशल मीडिया पर एक छोटी सी बच्ची का वीडियो अभी वायरल हो रहा है जो बहुत ही प्यारा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में बच्ची ने ऐसा क्या बोला कि वीडियो वायरल हुआ।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@BRODONTHESITATE वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के दौर में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही नॉर्मल हो गया है। यूथ तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता ही है मगर उसके साथ ही साथ बच्चे और बुजुर्ग लोग भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगे। कई सारे बच्चे और बुजुर्ग लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं और कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। आप भी जब सोशल मीडिया पर स्क्रोलिंग करते होंगे, आपको भी ऐसे कई सारे वीडियो दिख जाते होंगे जो अलग होने के कारण वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारें बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो वैसे तो बहुत ही छोटा है मगर कमाल का है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक छोटी सी बच्ची कैमरे में देख रही है और बोलती है, 'दुनिया का पानी खत्म हो जाए, ऑक्सीजन खत्म हो जाए लेकिन मेरा बकर-बकर कभी खत्म नहीं होगा।' बच्ची जब अपने बकर-बकर की बात करती है, तो उसके चेहरे पर अलग ही खुशी आ जाती है। बच्ची ने मजाकिया अंदाज में वीडियो बनाया जो वायरल भी हो गया। आप भी वायरल हो रहे वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Brodonthesitate नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'कभी खत्म नहीं होगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के एक यूजर ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इन लड़कों की कमेंट्री का Video नहीं देखा तो क्या ही देखा, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

लड़की ने CV की जगह भेज डाला अपना Blinkit Invoice, सामने से आया यह रिप्लाई