अरे पुजारी जी के साथ ये क्या हो गया, एक बार आप भी देखिए वायरल Video
अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में जो नजर आ रहा है, वैसा शायद ही कुछ पहले देखा होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है।
आजकल लगभग हर कोई आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिल ही जाएगा। जो कोई स्मार्ट फोन चलाता है और सोशल मीडिया के बारे में जानता है, वो आपको किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल ही जाएगा। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे ही और अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम ऐसे पोस्ट देखे होंगे जिसमें वायरल वीडियो को शेयर किया गया हो। कभी जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जिसमें अचानक कुछ ऐसा हो जाता है कि सामने वाले के लिए बुरा लगता है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पड़ खड़े हैं जो जमीन से थोड़ी ऊंचाई पर है। वहीं से एक केबल भी बंधा हुआ हो जो आगे की तरफ जा जाते हुए भी नजर आ रहा है। उसी केबल से एक पुजारी जी भी लटके हुए नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में माला है और वहां से भेजने से पहले उनके हाथ में एक त्रिशूल भी पकड़ा दिया है। शायद उन्हें केबल के जरिए किसी मंदिर में जाकर माला पहनाना और त्रिशूल रखना होगा लेकिन कुछ दूर जाते ही उनके साथ हादसा हो जाता है। केबल टूट जाने के कारण वो नीचे जमीन पर खड़े लोगों पर ही गिर जाते हैं। वीडियो कहां का है और कब का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वायरल जरूर हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @BhanuNand नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 61 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भगवान भी देखकर दंग होंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत गलत हुआ, उड़ रहे थे मगर उड़ न सके। एक अन्य यूजर ने लिखा- वजन कुछ ज्यादा होगा मानक से।
ये भी पढ़ें-
जंगल में अपने शावकों के साथ मस्ती करती नजर आई बाघिन, इसका एक Video भी आया सामने
कंटेंट ऐसा बनाओ की कोई कॉपी ही नहीं कर पाए, आप भी देखिए वायरल Video
