A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंदौर में ये सब क्या चल रहा है, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

इंदौर में ये सब क्या चल रहा है, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे इंदौर का बताया जा रहा है। वीडियो में पेट्रोल लेने के लिए ऐसा जुगाड़ दिखा जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@VISHALMALVI_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की दुनिया में आपको कब कौन सा जुगाड़ देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ ऐसे वीडियो दिख ही जाते हैं जिसमें कोई न कोई जुगाड़ करता हुआ नजर आ ही जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक जुगाड़ के वीडियो देखे होंगे। कोई गर्मी से राहत पाने के लिए जुगाड़ करता है तो कोई पानी में नाव की जगह दुसरा जुगाड़ के साथ दिखता है। इसके अलावा भी कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिसमें अलग-अलग जुगाड़ दिखता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक पेट्रोल पंप के बाहर का है और इसे इंदौर का बताया जा रहा है। वहां लोगों को बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है जो एक अच्छा नियम है। इसी बहाने लोग हेलमेट का इस्तेमाल करेंगे और उनकी सुरक्षा होगी मगर लोग हेलमेट लगाने के बजाय वहां भी जुगाड़ कर रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि लोग पेट्रोल पंप से फ्यूल लेकर जाने वाले लोगों से उनका हेलमेट कुछ देर के लिए मांग रहे हैं। इसके बाद वो उस हेलमेट को लगाकर पेट्रोल भरवाने के लिए जा रहे हैं। वीडियो में इंदौर लिखा हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर इसी जुगाड़ के कारण वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंदौर में दोस्ती पीक पर है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी सारे लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे ही उड़ रही हैं इस हेलमेट वाले नियम की धज्जियां। दूसरे यूजर ने लिखा- मदद करनी चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- इंदौर में ये सब नॉर्मल है। एक अन्य यूजर ने लिखा- पागलपंती अपने पीक पर है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़की ने मुंह में एक साथ घुसा लिए 3-3 तलवार, Video देख दंग रह गई इंटरनेट की जनता

घर की छत से लटका दिखा नाग-नागिन का जोड़ा, प्रकृति के इस दुर्लभ का Video हुआ वायरल