1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी का सबसे बड़ा स्कैम क्या है? लड़की ने Video बनाते हुए कही अपनी बात, हुआ वायरल

शादी का सबसे बड़ा स्कैम क्या है? लड़की ने Video बनाते हुए कही अपनी बात, हुआ वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की शादी का सबसे बड़ा स्कैम बताती है। उसने अपनी राय रखी और वीडियो वायरल हो गया। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@JIMMYY__02 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर किसी के पास फोन है और हर कोई सोशल मीडिया से भी जुड़ा हुआ है तो लोगों को जब भी कुछ शेयर करना होता है या फिर किसी घटना के बारे में लोगों को बताना होता है या फिर अपनी राय रखनी होती है तो लोग तुरंत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब ऐसे तो बहुत सारे वीडियो पोस्ट होते हैं मगर उनमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं, जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं और अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में लड़की ने क्या बोला कि वो वायरल हो रहा है।

वीडियो में लड़की ने क्या बोला?

अभी जो वीडियो वायरल हो रही है उसमें लड़की कैमरे के सामने बैठे हुए बोलती है, 'मेरी अभी-अभी शादी हुई है और शादी का सबसे बड़ा स्कैम आपको बताती हूं।' वीडियो में आगे वो बोलती है, 'शादी कर लो ताकि आप अपने पार्टनर के साथ रह सको और जिंदगी एन्जॉय कर सको। पति के साथ रहने के लिए मैंने शादी की थी मगर पति घर पर रहता ही नहीं है यार। पति ज्यादातर समय ऑफिस में रहता है और बचे हुए समय में वो सोता है। पति के साथ कैसे रहे इंसान।' वीडियो में महिला ने यह अपनी बात कही और वीडियो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Jimmyy__02 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। दूसरे लोग भी इसे पोस्ट कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा- बहुत छोटा सोचती है। दूसरे यूजर ने लिखा- कई बार सामने वाले को एहसास नहीं होता कि उनकी व्यस्तता रिश्ते पर असर डाल रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- पति बेचारा करे तो क्या करे, घर परिवार भी देखना पड़ता ह। एक अन्य यूजर ने लिखा- निठल्ले से शादी करनी थी, दिन रात घर में ही मिलता।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये आदमी पैसा बेचकर पैसा कमा रहा है, वायरल Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

जिंदगी के पहले दोस्त और आखिरी दोस्त के बीच युद्ध! जरा आप भी देखिए वायरल Video