A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस फैशन को मैं क्या नाम दूं? बंदे की टी-शर्ट देख आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें वायरल Video

इस फैशन को मैं क्या नाम दूं? बंदे की टी-शर्ट देख आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें वायरल Video

अब तो हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और लोगों को जब भी कुछ अतरंगी दिखता है तो वो तुरंत ही उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं। इसके बाद क्या, वो सोशल मीडिया पर पोस्ट होता है और कई सारे वीडियो वायरल हो जाते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/NAGA_FUNN_CHANNL वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ अतरंगी या फिर अनोखा देखने को मिलता ही रहता है। लोगों को जैसे ही कुछ अतरंगी दिखता है, वो उसे कैमरे में कैद कर लेते हैं और उसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता है। अगर वहां की जनता को भी वीडियो अनोखा लगता है तो फिर वो वीडियो वायरल हो ही जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बहुत कुछ तो नहीं है मगर जो भी है वो बहुत अतरंगी जरूर है। वीडियो मं दिखता है कि कई सारे लोग लाइन में खड़े हैं। सामने ATM मशीन नजर आ रहा है तो ऐसा हो सकता है कि वो पैसे निकालने या जमा करने के लिए वहां पर आए हुए हैं। उन्हीं सब के बीच में एक शख्स अपने अनोखा टी-शर्ट के साथ नजर आ रहा है जिसका प्रिंट बहुत अतरंगी है। पूरे टी-शर्ट पर हरी मिर्ची का प्रिंट है। उसके प्रिंट के कारण ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर naga_funn_channl नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 37 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई दूर रह, दूसरों को मिर्ची न लगे। दूसरे यूजर ने लिखा- हाय हाय मिर्ची, ओह ओह मिर्ची। तीसरे यूजर ने लिखा- सभी की जलाने वाला। एक अन्य यूजर ने लिखा- मिर्ची की दुकान। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

गरीब होने का दुख इस आदमी और बच्चों से ज्यादा कोई नहीं जानता होगा, Video सभी की आंखें कर देगा नम

रैपिडो वाले के मोटापे का लड़की ने बनाया मजाक, Video हुआ वायरल तो लोगों ने कही ये बात