1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बैंक में पैसे जमा करने के लिए लोग ऐसी पर्ची देने लगे तो क्या होगा, एक बार आप भी देखिए

बैंक में पैसे जमा करने के लिए लोग ऐसी पर्ची देने लगे तो क्या होगा, एक बार आप भी देखिए

अभी सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। उस फोटो में एक बैंक की जमा पर्ची नजर आ रही है। आप जब उसमें भरी जानकारी पढ़ेंगे तो हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर स्क्रोल के बाद लोगों के सामने कुछ नया और अलग पोस्ट आ जाता है और उसे देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते हैं। कुछ पोस्ट ऐसे होते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोग हैरान होते हैं तो कुछ लोगों का गुस्सा बढ़ा देते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फनी पोस्ट देखने को मिलते हैं। कुछ लोग तो मजाकिया तौर पर पोस्ट बनाकर इसलिए ही डालते हैं कि लोगों का मनोरंजन हो सके। अभी एक ऐसा ही पोस्ट नजर आया।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

आप सभी ने बैंक की वो पर्ची तो देखी ही होगी जिसमें डिटेल डालकर पैसे खाते में जमा करवाए जाते हैं। उसी पर्ची की फोटो वायरल हो रही है। पर्ची में पूरा नाम के आगे 'सोनू की मम्मी' लिखा हुआ है। नकद विवरण में 'मोनू की पढ़ाई के लिए पैसा जाम करना है' लिखा हुआ है। राशि यानी अमाउंट के सेक्शन में कन्या और योग यानी टोटल के सामने राजयोग लिखा हुआ है। वहीं तारीख की बात करें तो उसमें 30 फरवरी 25 लिखा हुआ है। जाहिर है कि मजाकिया तौर पर यह लिखा गया है और अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे इंस्टाग्राम पर comedy.jokesofficial नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मम्मी जी रॉक, बैंक वाले शॉक। दूसरे यूजर ने लिखा- 30 फरवरी, ये तो लेटेस्ट न्यूज है। तीसरे यूजर ने लिखा- भोली मम्मी। वहीं कई यूजर्स ने बताया कि यह कॉमेडी के लिए बनाया हुआ है।

ये भी पढ़ें-

'कीड़ा इंसान के दिमाग में भी होता है', शख्स को फालतू हरकत करने का मिला नतीजा, लोगों ने किया रिएक्ट

इस बेचारे की किस्मत ही खराब है, बिल्ली की मदद करने पहुंचा मगर खुद के साथ हो गया कांड