1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बेवकूफी को देखा आप क्या कहेंगे? Video हो रहा है वायरल

इस बेवकूफी को देखा आप क्या कहेंगे? Video हो रहा है वायरल

अभी सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हुए एक ऐसा वीडियो नजर आया जिसे देख आप कहेंगे कि ये तो सीधे-सीधे लापरवाही है। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GURDAYAL_1984 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर मिल ही जाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो सोशल मीडिया लगभग हर इंसान की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया और लोग जब भी बोर होते हैं तो वो सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं और तरह-तरह के वीडियो देखकर खुद का मनोरंजन करते हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं और हर दिन कुछ देर भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि कई सारे वीडियो जो हर रोज पोस्ट होते हैं, उन्हीं में से कुछ वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे एक ट्रक के अंदर से बनाया गया है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि ट्रक ड्राइवर को जो सहायक है, वो अपने पास एक बाल्टी  पानी लेकर बैठा हुआ है और वो दूसरे ट्रक के ड्राइवर पर फेंकता है। इसके जवाब में दूसरे ट्रक का ड्राइवर भी उस पर पानी फेंकता है और यह सब चलते हुए ट्रक के साथ किया जा रहा है। सहायक चलती हुई ट्रक में बैठकर दूसरी चलती ट्रक के ड्राइवर पर पानी फेंक रहा है और दूसरे ट्रक का ड्राइवर अपनी ट्रक को चलाते हुए वो भी पानी फेंक रहा है। वहीं सहायक वाली ट्रक का ड्राइवर भी ट्रक को चलाते हुए वीडियो बना रहा है। अब यह सब लापरवाही नहीं तो और क्या है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Gurdayal_1984 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'देख रहा है विनोद, कैसे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हो रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- ये सरासर पागलपन है, गाड़ी चलाते वक्त अगर कहीं ध्यान चूक जाए तो एक्सीडेंट भी हो सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा यह तो वाकई हैरान कर देना वाला है, इन लोगों को इतनी भी समझ नहीं है क्या। तीसरे यूजर ने लिखा- आखिर ये लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा- ये कौन सी मस्ती छा गई इन पर।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

क्या आप में है ऐसी बार्गेनिंग स्किल? अभी वायरल हो रहा है एक गजब का Video, आप भी देखिए