सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है और यहां तमाम अनोखी चीजें आपको किसी न किसी दिन देखने को मिल ही जाती है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको कुछ बताने की जरूरत ही नहीं है क्योंकि आप खुद एक से बढ़कर एक वायरल पोस्ट देखते और शेयर करते होंगे। कभी एक से बढ़कर एक जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी अनोखे नाम की दुकान की फोटो वायरल होती है। इसके अलावा भी कई तरह के पोस्ट देखने को मिलते रहते हैं। अभी भी एक अनोखा पोस्ट नजर आया है।
वायरल पोस्ट में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो फोटो वायरल हो रही है उसमें नजर आता है कि एक फेसबुक पोस्ट है और उसके नीचे एक कमेंट है। फोटो में एक लड़का और लड़की नजर आ रहे हैं। दोनों का एक्सीडेंट हुआ जिसके बाद की वो फोटो है। लड़के के सिर पर पट्टी बंधी हुई है और उसके गाल पर भी हल्की चोट नजर आ रही है। लड़की के भी चेहरे और हाथ पर पट्टियां नजर आ रही हैं। दोनों ने साथ में फोटो क्लिक करवाई और फेसबुक पर प्रोफाइल पिक्चर लगा दिया। ऊपर लिखा है, 'Bae के साथ पहला एक्सीडेंट।' वहीं नीचे एक शख्स का कमेंट है जिसमें लिखा है, 'Bae Girl के साथ पहला एक्सीडेंट बधाई हो।' ऐसा भी हो सकता है कि मजाकिया अंदाज में इस पोस्ट को बनाया गया हो क्योंकि आमतौर पर ऐसा कोई नहीं ही करता है।
यहां देखें वायरल पोस्ट
आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे इंस्टाग्राम पर luv_.school नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- प्यार चरम पर है। दूसरे यूजर ने लिखा- हद है। तीसरे यूजर ने लिखा- कपल गोल्स।
ये भी पढ़ें-
चलती ट्रेन से ट्रैक पर कूड़ा फेंकते दिखा कर्मचारी, Video हुआ वायरल तो रेलवे ने लिया यह बड़ा एक्शन
इनसे मिलो ये हैं 'पेड़ों की रानी', पेड़ पर चढ़कर बनाया ऐसा Video जो पहले नहीं देखा होगा