1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चे ने मम्मी से पैसे लेने के लिए गाया गाना मगर नहीं मिले तो मार दी पलटी, Video देखना तो बनता है

बच्चे ने मम्मी से पैसे लेने के लिए गाया गाना मगर नहीं मिले तो मार दी पलटी, Video देखना तो बनता है

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जो आपको पसंद जरूर आएगा। आइए आपको बताते हैं कि बच्चे ने ऐसा क्या किया जो वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@VISHALMALVI_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन लोग कुछ न कुछ समय निकालकर सोशल मीडिया के दर्शन करने जरूर पहुंच जाते हैं। कई लोग तो ऐसे भी हैं जो अपने काम के बीच में ही सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं। आप भी सोशल मीडिया का यूज जरूर करते होंगे। कोई कम यूज करता है तो कोई ज्यादा एक्टिव रहता है मगर हर कोई सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल जरूर जाता है। अब आप एक्टिव रहते हैं तो फिर तरह-तरह के वायरल वीडियो भी देखते ही होंगे। तो क्या आपने वो वीडियो देखा जो एक बच्चे का है और वायरल हो रहा है। कोई बात नहीं, हम आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है।

वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक बच्चा अचानक से मां की तारीफ में गाना गाते हुए उनकी तरफ आता है। वो बच्चा 'तेरे होते किसका डर, तू दुआओं का है घर, मेरी मां' गाते हुए अपनी मां के पास आता है मगर तभी मां कह देती है कि पैसे नहीं है। इसके तुरंत बाद वो पलटी मार देता है और पापा की तरफ गाना गाते हुए चला जाता है। वो अपने पापा की तरफ 'पापा मेरी जान' गाते हुए जाता दिखता है तो उसकी मां चप्पल फेंक कर मारती है। मजाकिया अंदाज में बनाया हुआ यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कई सारे लोगों ने कैप्शन में अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- ये आजकल के बच्चे। दूसरे यूजर ने लिखा- ट्राई तो करना पड़ेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- एक मिनट में बदल गया। चौथे यूजर ने लिखा- हर बच्चे की स्ट्रैटेजी। एक अन्य यूजर ने लिखा- अच्छे बच्चे मन के सच्चे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Viral Pizza Boy का एक नया Video आया सामने, जानिए पुराने वीडियो की क्या है सच्चाई

लड़के की मेहनत पर फिर गया बुनिया! वायरल Video पूरा देख समझ जाएंगे मामला