1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. किस्मत खराब तो फिर इंसान के साथ ऐसा ही कुछ होता है, वायरल हो रहा Video देखिए

किस्मत खराब तो फिर इंसान के साथ ऐसा ही कुछ होता है, वायरल हो रहा Video देखिए

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे राजस्थान के सूरतगढ़ का बताया जा रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो समझेंगे कि किस्मत खराब होना किसे कहते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@RASHPINDERBRAR3 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है और लोगों को जब भी कुछ अतरंगी वीडियो दिखता है या फिर कुछ अतरंगी होते हुए दिखता है तो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब जितने वीडियो पोस्ट होते हैं, वो सभी तो नहीं मगर कई सारे वीडियो वायरल हो जाते हैं और आपने भी ऐसे कई सारे वायरल वीडियो तो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में नजर आता है कि इंसान का किस्तम खराब होने पर उसके साथ क्या हो सकता है। आइए फिर आपको बताते हैं कि शख्स के साथ क्या हो गया।

शख्स के साथ ऐसा क्या हुआ?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक सीसीटीवी कैमरे का है। वीडियो में नजर आता है कि एक जगह पर कुछ लोग मौजूद हैं। वहीं पर एक सांड भी खड़ा है और उस सांड के पास में शख्स खड़ा है जिसने सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई है। अब होता यह है कि कुछ सेकंड बाद वो घूमकर वहीं पर खड़े हो जाता है। तभी सांड की नजर उस पर पड़ती है। अब सांड को अचानक क्या होता है, यह तो पता नहीं मगर वो उस आदमी को सिंग मारकर उठाकर पटक देता है और फिर सांड भी आराम से वहां पर खड़ा हो जाता है। इसके बाद एक आदमी उसे उठाता है। अब सांड ने ऐसा क्यों किया, यह तो नहीं पता मगर वीडियो सांड के इसी हरकत के कारण वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RashpinderBrar3 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'वीडियो सूरतगढ़, राजस्थान का है। सांड ने सोचा होगा कि खड़े-खड़े बो रहे हैं, चलो कुछ तूफानी करते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 80 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बच गया, सांड ने ज्यादा तूफानी नहीं किया। दूसरे यूजर ने लिखा- सांड ने तो बड़ा तूफान मचा दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई इसको बहुत तेज लग गई है शायद। चौथे यूजर ने लिखा- इसने तो तूफान मचा दिया। एक और यूजर ने लिखा- इतना तूफानी कौन करता है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

साथी संग झगड़े के बाद गोरिल्ला का Video हुआ वायरल, देखकर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

लैपटॉप चार्जर में यह छोटा सा सिलेंडर जैसा क्या है? आइए आपको बताते हैं इसका काम